मुंगेर में भाजपा नेता के घर पत्थरबाजी:सीसीटीवी फुटेज आया सामने, शिक्षिका पत्नी ने दर्ज कराया केस

Date:


मुंगेर के कोतवाली थाना क्षेत्र के सुभाष नगर में भाजपा नेता राजीव कुमार चंद्रवंशी के घर पर पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। इस मामले में भाजपा नेता की पत्नी और शिक्षिका पूनम कुमारी ने पड़ोसी चंद्रशेखर गुप्ता के खिलाफ कोतवाली थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूनम कुमारी ने पुलिस को बताया कि उनके मकान के बगल में चंद्रशेखर गुप्ता नामक व्यक्ति गैरेज चलाता है। 15 मार्च को दोपहर लगभग 2 बजे चंद्रशेखर ने उनके मकान के पीछे वाले गेट को वेल्डिंग कर बंद कर दिया। जब पूनम कुमारी ने बिना पूछे गेट बंद करने का कारण पूछा, तो आरोपी ने कथित तौर पर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर चंद्रशेखर गुप्ता ने पत्थरबाजी की, जिसमें शिक्षिका के घायल होने का आरोप है। घटना के बाद, पूनम कुमारी के पति और भाजपा नेता राजीव कुमार चंद्रवंशी ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की और घटना से संबंधित फुटेज अपने साथ ले गई। शिक्षिका पूनम कुमारी ने बताया कि घटना के समय वह घर में अकेली थीं। उनकी सास सुमित्रा देवी अपने बड़े बेटे दीपक कुमार, जो केंद्रीय सचिवालय रक्षा मंत्रालय में कार्यरत हैं, उनके पास गई हुई हैं। उनके पति राजीव कुमार चंद्रवंशी भाजपा से जुड़े होने के कारण अक्सर पार्टी के काम से बाहर रहते हैं। पूनम कुमारी ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है, क्योंकि वह घर पर अकेली रहती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि चंद्रशेखर गुप्ता और राकेश गुप्ता के खिलाफ उनकी सास सुमित्रा देवी के साथ गाली-गलौज और रंगदारी मांगने के आरोप में पहले भी मुंगेर कोर्ट में एक मामला दर्ज है। वहीं इस संबंध में कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी के द्वारा बताया गया कि महिला के द्वारा दिए गए आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच करने के साथ आगे की कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Basit Ali dissects Bangladesh’s 2-1 series win

3 min readMar 16, 2026 01:14 PM IST Bangladesh won...

हास्य कवि सत्येंद्र दूरदर्शी ने बिखेरा जलवा

भास्कर न्यूज| जलालपुर पूर्वी धुन के जनक पंडित महेंद्र...

Woman is steps away from lava as volcano erupts on Reunion Island

Tourists and locals have been gathered on the Reunion...
Join Us WhatsApp