![]()
बेगूसराय में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और उनके व्यावसायिक उपयोग के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई लाखो थाना क्षेत्र में साईं मंदिर के पीछे स्थित एक घर में की गई, जहां से भारी मात्रा में गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से Indane कंपनी के 9 सिलेंडर और HP कंपनी का 2 सिलेंडर बरामद किए है। जांच में यह पाया गया कि मटिहानी थाना के छितरौर गांव का रहने वाला श्रवण कुमार गैस वेंडर है, जो इन घरेलू सिलेंडरों का अवैध रूप से भंडारण कर उनका व्यावसायिक उपयोग कर रहा था। बरामद सभी सिलेंडर तत्काल सीताराम इंडेन सर्विसेज के प्रबंधक को सौंप दिया गया है। आरोपी के विरुद्ध BNSS की धारा-223 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 7 के तहत लाखो थाना में FIR दर्ज की गई है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज डीएम श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के नेतृत्व में साईं मंदिर के पीछे स्थित एक संदिग्ध ठिकाने पर छापेमारी की गई, जहां से 11 गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं। प्रशासन को सूचना मिली थी कि अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का जमावड़ा किया गया है। मौके पर पहुंची आपूर्ति विभाग की टीम ने सघन तलाशी के दौरान घर के परिसर से अवैध रूप से रखे गए सिलेंडरों की खेप को जब्त किया। अवैध भंडारण और नियमों के उल्लंघन को देखते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की ओर से त्वरित कार्रवाई की गई। आरोपी श्रवण कुमार के विरुद्ध स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 68 गैस एजेंसियों की जांच के लिए टीम बनी गैस की कालाबाजारी या किसी भी प्रकार की अनियमितता की जानकारी जिला कंट्रोल रूम 06243-450626 पर दें। बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में अवैध गैस रिफिलिंग, निर्धारित दर से अधिक मूल्य वसूलना, निर्धारित वजन से कम गैस देना, बिना प्राधिकरण के खाली सिलेंडर, वॉल्व, रेगुलेटर बेचना और घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने बताया कि पश्चिम एशिया के देशों में जारी युद्ध के कारण पेट्रोलियम पदार्थों और एलपीजी गैस की आपूर्ति प्रभावित होने की फैल रही अफवाहों को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए जिले में व्यापक जांच अभियान चलाया जा रहा है। संभावित जमाखोरी और कालाबाजारी की रोकथाम और 68 गैस एजेंसियों की सघन जांच के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है।
टीम में अधिकारी रहे शामिल हर टीम में एक वरीय दंडाधिकारी-पदाधिकारी और एक पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है। सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों की ओर से सोमवार को संबंधित गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया गया। जांच अभियान में अपर समाहर्ता, सभी एसडीओ, विभिन्न प्रखंड विकास पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। निरीक्षण के दौरान गैस एजेंसियों की जांच की गई।
घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध भंडारण, केस दर्ज:व्यवसायिक काम में इस्तेमाल होने वाले थे, छापेमारी में प्रशासन ने 11 सिलेंडर जब्त किए
Date:




