पड़हा बैठक में पेसा कानून, ग्राम सभा व सामाजिक मुद्दों पर की चर्चा

Date:


लोहरदगा|तीन पड़हा नारी नवाडीह व 7 पड़हा बानपुर की संयुक्त बैठक खरकी छलको डीपा में देवान खदिया उरांव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से जिला वेल लक्ष्मी नारायण भगत व भंडारी गोसाई भगत उपस्थित थे। बैठक के दौरान पेसा कानून, ग्राम सभा की भूमिका, पड़हा व्यवस्था तथा धार्मिक व सामाजिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण भगत ने कहा कि वर्तमान समय में धर्मांतरण की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिस पर समाज को सजग रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समाज की परंपराओं और रूढ़ी प्रथाओं को बनाए रखने के लिए सभी को विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि आजकल गांवों में डीजे बजाने और जुलूस निकालने की होड़ बढ़ती जा रही है, जिसे नियंत्रित करने की जरूरत है। साथ ही समाज में नशा मुक्ति अभियान को मजबूत करने तथा शिक्षा पर विशेष जोर देने की अपील की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 20 मार्च 2026 को जिला स्तरीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें सभी लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। वहीं 21 मार्च 2026 को राजी सरहुल पर्व में ढांक, ढोल और नगाड़ों के साथ पारंपरिक तरीके से भाग लेने का आह्वान किया गया। बैठक में जेरकू उरांव, सुखदेव, तिजना, जयमंगल, माघी, दिनेश, लालदेव, मुनेश्वर, लालू, चांदमुनी मुखिया, चमरा सहित कई लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp