Monday, May 18, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

कामडारा में 21 मार्च को सरहुल पर्व की शोभायात्रा निकाली जाएगी

कामडारा|राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा कामडारा ईकाई के द्वारा आगामी 21 मार्च को कामडारा में सरहूल जुलूस व शोभायात्रा निकाली जाएगी। उक्त आशय की जानकारी गुमला जिला उपाध्यक्ष निरल आईंद ने आज रविवार को दी। वहीं श्री आईंद ने बताया कि आगामी 21 मार्च को दोपहर तीन बजे के आसपास कामडारा मिशन से लेकर कामडारा ब्लॉक चौक तक सरहूल पर्व के मद्देनजर शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान आसपास के सभी लोग हजारों की संख्या मे अपनी पारंपरिक वेशभूषा व गाजा बाजा के अलावे सरना झंडा के साथ शामिल होंगे। इस दौरान मुख्य पथ पर शाम पांच तक लोगों की चहलकदमी रहेगी। वहीं विधि व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए कामडारा पुलिस से सहयोग करने के लिए अपील की गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles