Tuesday, June 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भोजपुर में पीट-पीटकर किसान की हत्या:भतीजी पर ईंट फेंकने को लेकर हुआ विवाद, घर में घुसकर पत्नी समेत चार लोगों को पीटा


भोजपुर में सोमवार की रात मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शौच के दौरान एक किशोरी पर ईंट फेंकने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडे और लोहे के रॉड से हमला कर दिया, जिसमें पति-पत्नी समेत पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को पहले संदेश प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पंचम यादव(35) के तौर पर हुई है। पेशे से किसान था। घायलों में मृतक की पत्नी सरीता देवी(30), बड़ा भाई गुड्डू यादव(38) और भतीजी पिंकी कुमारी(17) शामिल है। घटना संदेश थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव की है। गांव में पंचायत के बाद भी नहीं सुलझा मामला परिजन मनीष यादव ने बताया कि गांव के पास वन विभाग का बांध है। जहां गांव की महिलाएं, लड़कियां या अन्य लोग शौच करने जाते हैं। जब भी मेरी चचेरी बहन शौच करने जाती थी, पड़ोसी लालदास राम उसे ईंट मारता था। ईंट किस नियत से मारता था। यह मुझे नहीं मालूम है। घर पर बराबर आकर बोलती थी, लालदास चाचा ढेला मारते हैं। सोमवार सुबह जब चचेरी बहन बांध किनारे शौच करने गई थी, तभी लालदास राम वहां आकर देखने लगा। जब बहन बोली कि क्या देख रहे हैं तो उसने एक बड़ा ईंट उस पर फेंक दिया। इसके बाद उसने चाचा गुड्डू से आकर अपनी बात बताई। घर के लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा मनीष यादव ने आगे कहा कि गांव के लोगों के साथ पंचायती भी किया गया। हमलोगों ने सोचा कि मामला शांत हो गया है। उसके बाद परिवार के सदस्य अपने-अपने काम पर चले गए। इसी बीच लालदास राम अपने परिवार और अन्य लोगों के साथ घर पर आ धमका और लाठी-डंडे, लोहे की रॉड से सभी लोगों को मारना शुरू कर दिया। दौड़ा दौड़कर मारा गया। बहन, चाची को भी नहीं छोड़ा। घर में मचा कोहराम मृतक के दो पुत्र अंकित, अनीश और एक बेटी निधि कुमारी है। इस वारदात के बाद जख्मी पत्नी समेत पूरे परिवार में दहशत का माहौल कायम है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles