गढ़वा में 21 और मझिआंव में 12 वार्ड पार्षद चुनेंगे नगर उपाध्यक्ष

Date:

भास्कर न्यूज | गढ़वा नगर परिषद गढ़वा और नगर पंचायत मझिआंव के उपाध्यक्ष पद के अप्रत्यक्ष निर्वाचन का कार्यक्रम तय समय सारिणी के अनुरूप क्रमशः 17 व 18 मार्च को निर्धारित है। गढ़वा में 21 और मझिआंव में 12 वार्ड पार्षद नगर के लिए उपाध्यक्ष का चुनाव करेंगे। उक्त अप्रत्यक्ष निर्वाचन को लेकर विधि-व्यवस्था और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार द्वारा दोनों मतदान स्थल क्रमशः समाहरणालय गढ़वा और अनुमंडल कार्यालय गढ़वा के 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू की गई है। यह निषेधाज्ञा क्रमशः समाहरणालय गढ़वा व अनुमंडल कार्यालय गढ़वा में मतदान के दिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक प्रभावी रहेगी। निषेधाज्ञा अवधि व परिधि में किसी भी प्रकार का अनावश्यक/अनाधिकृत जमावड़ा, अस्त्र-शस्त्रों का प्रदर्शन, ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग, धरना-प्रदर्शन अथवा अन्य गतिविधियां पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगी। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने हेतु प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Defence stock with ₹4,000 Cr revenue growth guidance to keep on your radar

Synopsis: This defense stock targets Rs 4,000 Cr revenue by...

भाजपा मतुआ समुदाय से नागरिकता का अधिकार छीनना चाहती है : ममता

हरिचंद ठाकुर की जयंती पर मुख्यमंत्री का आरोपसंवाददाता, कोलकातामुख्यमंत्री...

What Are Trump’s Positions on Iran? They Can Change by the Sentence.

President Trump dismissed the value of allies in his...
Join Us WhatsApp