Thursday, May 7, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मुंगेर में तीसरे दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान:नगर आयुक्त ने दुकानों को साफ रखने के निर्देश दिए, जुर्माना भी वसूला


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 19 मार्च को मुंगेर में प्रस्तावित समृद्धि यात्रा कार्यक्रम है। इसके मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। नगर निगम मुख्यमंत्री के काफिले के रास्ते को साफ-सुथरा और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अभियान चला रहा है। यह अभियान लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता स्वयं इस अभियान में शामिल हुए। उनके साथ निगम के अधिकारी, सिटी मैनेजर और अन्य कर्मचारी भी पुलिस सुरक्षा के बीच मौजूद थे। शहर के विभिन्न हिस्सों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान शहर के एक नंबर ट्रैफिक से शुरू होकर महावीर स्थान, नगर निगम कार्यालय, भगत सिंह चौक, कोड़ा मैदान, मंसरी तल्ले होते हुए नौलखा तक चला। इस दौरान जिन दुकानदारों ने सड़कों पर अवैध अतिक्रमण किया था, उनके सामानों को ट्रैक्टर पर जब्त कर लिया गया। कई फुटकर दुकानदारों द्वारा सड़क पर कचरा फेंकने और अवैध अतिक्रमण करने पर निगम प्रशासन ने जुर्माना भी वसूला। नगर आयुक्त ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि दुकानों के आगे सड़कों पर गंदगी या कचरे का ढेर मिला, तो उन पर जुर्माना लगाने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। नगर आयुक्त ने कई दुकानदारों को अपने काम में सुधार लाने की सलाह दी। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस जवान और निगम के कर्मचारी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौजूद थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles