Thursday, June 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शेखपुरा में युवती ने खुद को कमरे में बंद किया:प्रेमी से मिलने की जिद पर अड़ी, मां ने पुलिस को बुलाया


शेखपुरा नगर के मेहुंस मोड़ के पास मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक 18 वर्षीय छात्रा ने खुद को मामा के घर के कमरे में बंद कर लिया। वह अपने प्रेमी से मिलने की जिद पर अड़ी थी। परिजनों के काफी समझाने के बावजूद भी युवती बाहर नहीं निकली, तो उसकी मां ने किसी अनहोनी की आशंका से डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने मशक्कत के बाद युवती को बाहर निकाला सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। महिला पुलिसकर्मियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद युवती को कमरे से सुरक्षित बाहर निकाला गया। युवती को बाहर निकालने के बाद महिला थाने ले जाया गया। महिला थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी ने उसे समझा-बुझाकर उसकी मां के साथ घर भेज दिया। प्रेमी से मिलने के लिए अक्सर भागकर शेखपुरा आती महिला थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी ने बताया कि युवती सदर प्रखंड के कोसुंभा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है, जबकि उसके मामा का घर शेखपुरा में है। युवती पिछले एक साल से प्रेमी से मिलने के लिए अक्सर गांव से भागकर शेखपुरा आ जाती है। मंगलवार को भी उसकी मां उसे वापस घर ले जाने आई थी। लेकिन युवती ने मां के साथ जाने से इनकार कर दिया और खुद को मामा के घर के कमरे में बंद कर लिया। परिवार वालों को युवती द्वारा कोई गलत कदम उठाने की आशंका सताने लगी थी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस की मदद ली।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles