सहरसा में पुलिस पर हमले के बाद 3 FIR:ऑटो ड्राइवर को बंधक बनाने और सड़क जाम का भी मामला

Date:


सहरसा के पतरघट थाने में पुलिस पर हमले के मामले में तीन अलग-अलग प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई हैं। यह घटना सोमवार को हुई जब पुलिस एक टेम्पो चालक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाने गई थी। इस मामले में अब तक एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पतरघट थानाध्यक्ष शशि कुमार ने मंगलवार को बताया कि बीते 7 फरवरी की रात करीब 9 बजे जम्हरा गांव के वार्ड 01 में एक टेम्पो चालक से कुछ लोग घायल हो गए थे। डायल 112 पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन ग्रामीणों ने टेम्पो चालक को बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने ऑटो ड्राइवर को बंधक बना रखा 8 फरवरी की रात पुलिस को सूचना मिली कि जम्हरा वार्ड 01 के ग्रामीणों ने ऑटो ड्राइवर को बंधक बना रखा है। हालांकि, उस रात शादी समारोह होने के कारण पुलिस सोमवार को टेम्पो चालक को छुड़ाने पहुंची। ग्रामीणों ने बिना अनुमति सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में थानाध्यक्ष शशि कुमार और रेस्क्यू किए जा रहे टेम्पो चालक विकास कुमार घायल हो गए। दोनों फिलहाल इलाजरत है। बंधक बनाए जाने के आरोप में ग्रामीणों के खिलाफ दर्ज की गई थानाध्यक्ष शशि कुमार के अनुसार, पहली FIR ऑटो ड्राइवर विकास कुमार के लिखित बयान पर दो दिनों तक बंधक बनाए जाने के आरोप में ग्रामीणों के खिलाफ दर्ज की गई है। दूसरी FIR बिना अनुमति सड़क जाम करने और विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में 45 नामजद और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज हुई है। तीसरी FIR थानाध्यक्ष शशि कुमार ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमले के आरोप में 45 नामजद और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में अब तक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द सुनिश्चित की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

M&M, Divi’s Labs, Ashok Leyland and 7 Other Stocks to Announce Q3 Results Today

Synopsis: M&M, Divis Labs, Ashok Leyland, and seven other...

बंगाल सरकार का ग्रुप बी की लिस्ट में छेड़छाड़ का आरोप, SIR पर चुनाव आयोग से बढ़ा विवाद

मुख्य बातेंजानबूझ कर हो रहा सूची से छेड़छाड़सूची पूरी...

Buddhist monks' 108-day Walk for Peace ends in Washington DC

Nineteen monks have walked single file from Texas to...
Join Us WhatsApp