दुर्गापुर की दोनों सीटों पर तृणमूल प्रार्थी उल्लसित

Date:

दुर्गापुर की दोनों सीटों पर तृणमूल प्रार्थी उल्लसित

दुर्गापुर.

मंगलवार को राज्य विधानसभा चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस के दुर्गापुर की दोनों विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा हो गयी. दुर्गापुर पश्चिम सीट से कवि दत्त उर्फ बप्पा दा और दुर्गापुर पूर्व विधानसभा सीट से प्रदीप मजूमदार को टिकट दिया गया है. प्रदीप मजूमदार वर्ष 2021 में भी दुर्गापुर पूर्व से चुनाव लड़ चुके हैं और बाद में उन्हें मंत्री बनाया गया था. कवि दत्त पेशे से कारोबारी हैं और एडीडीए के चेयरमैन हैं. पिछले दो वर्षों में उन्होंने आसनसोल-दुर्गापुर क्षेत्र में कई विकास कार्य कराये हैं. शहर को बेहतर बनाने में उनकी भूमिका को अहम माना जा रहा है. इसके अलावा वे महकमा अस्पताल की रोगी कल्याण समिति के चेयरमैन भी हैं. प्रार्थियों की घोषणा होते ही उनके दफ्तर में समर्थकों की भीड़ जुट गयी. विभिन्न सामाजिक संगठनों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और जीत की कामना की.

मौके पर लिटन खान, धर्मेंद्र यादव, राखी तिवारी, प्रभात चटर्जी व फिरोज खान समेत कई लोग मौजूद रहे. दोनों प्रत्याशियों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि महंगाई और समाज को बांटने वाली ताकतों के खिलाफ लोगों को जागरूक करना और राज्य में तृणमूल सरकार को मजबूत करना उनका लक्ष्य है.

The post दुर्गापुर की दोनों सीटों पर तृणमूल प्रार्थी उल्लसित appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कहीं होम डिलेवरी, तो कहीं गैस सिलेंडर ही नहीं लाइन में लगने के बाद खाली हाथ लौट रहे लोग

भास्कर टीम | दरभंगा जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुरेश कुमार...

Mutual fund Industry AUM hits record Rs 82 lakh crore in February, SIP flows stay strong

India’s mutual fund industry assets under management...

Iran confirms death of national security chief Ali Larijani, president Pezeshkian offers condolences

Iran security chief Larinjani killed, president Pezeshkian condoles...
Join Us WhatsApp