Khagaria Accident NH31 | Guard Death Bike Collision 2026

Date:

खगड़िया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मंगलवार को एनएच-31 पर हुई एक सड़क दुर्घटना में सदर अस्पताल के एक गार्ड की मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संसारपुर निवासी रामचंद्र साह के पु

.

साइकिल से लौट समय तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, सनोज कुमार खगड़िया सदर अस्पताल के डीपीएम कार्यालय में प्राइवेट गार्ड के तौर पर कार्यरत थे। मंगलवार शाम को वह ड्यूटी समाप्त कर साइकिल से अपने घर संसारपुर लौट रहे थे।

इसी दौरान मुफस्सिल थाना के समीप एनएच-31 पर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।

घटना की जानकारी के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।

पुलिस ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया

घटना के बाद स्थानीय लोगों और मुफस्सिल थाना पुलिस की मदद से दोनों घायलों को तत्काल खगड़िया सदर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सनोज कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

परिजन सनोज को इलाज के लिए पटना ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में बेगूसराय के पास उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। दूसरे घायल युवक अभिषेक कुमार का इलाज अभी जारी है।

बताया गया है कि सनोज कुमार अपने परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार पर गहरा प्रभाव पड़ा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अस्पताल में मौजूद परिजन।

अस्पताल में मौजूद परिजन।

सदर अस्पताल के सिविल सर्जन, डीएस सहित अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्यकर्मियों ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वहीं अस्पताल के गार्ड जवाहर कुमार, बिट्टू कुमार, रविंद्र कुमार, मुकेश कुमार, भोगेंद्र कुमार और टोनी कुमार समेत अन्य कर्मचारियों ने भी सनोज कुमार के निधन पर दुख जताया है।

थानाध्यक्ष बोले- बाइक जब्त कर कार्रवाई जारी मुफस्सिल थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि बाइक को जब्त कर लिया गया है शव को पोर्स्टमार्टम हुतु खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया है आगे की कार्यवाही की जा रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कहीं होम डिलेवरी, तो कहीं गैस सिलेंडर ही नहीं लाइन में लगने के बाद खाली हाथ लौट रहे लोग

भास्कर टीम | दरभंगा जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुरेश कुमार...

Mutual fund Industry AUM hits record Rs 82 lakh crore in February, SIP flows stay strong

India’s mutual fund industry assets under management...

Iran confirms death of national security chief Ali Larijani, president Pezeshkian offers condolences

Iran security chief Larinjani killed, president Pezeshkian condoles...
Join Us WhatsApp