चतरा में SSB जवान ने की आत्महत्या:ड्यूटी के दौरान सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर ही तोड़ दिया दम

Date:


झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र स्थित शिला ओपी पिकेट में तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। कैंप में अचानक गोली चलने की आवाज सुनते ही अन्य जवान सतर्क हो गए और तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां जवान को खून से लथपथ हालत में पाया गया। प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ कि जवान ने अपनी ही सरकारी राइफल से खुद पर गोली चलाई थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे कैंप में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देवघर का रहने वाला था जवान प्रह्लाद कुमार सिंह मृतक जवान की पहचान देवघर जिले के महतोडीह गांव निवासी प्रह्लाद कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह एसएसबी की 35वीं बटालियन में तैनात थे। वर्तमान में सिमरिया के संवेदनशील शिला पिकेट पर उनकी ड्यूटी लगी थी। घटना की सूचना मिलते ही चतरा के पुलिस अधीक्षक और एसएसबी कमांडेंट दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। अधिकारियों ने पिकेट में तैनात अन्य जवानों से पूछताछ कर घटना की पूरी जानकारी जुटाने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों को सूचित कर दिया गया, जिसके बाद उनके गांव में मातम पसरा हुआ है। आत्महत्या के पीछे मानसिक तनाव की आशंका फिलहाल जवान के इस खौफनाक कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस और एसएसबी के अधिकारी हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर मानसिक तनाव या पारिवारिक कारणों की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp