ममता बनर्जी ने मैदान में उतारे 47 मुस्लिम उम्मीदवार, हुमायूं वाली सीट पर लड़ेंगे मुस्तफिजुर

Date:

ममता बनर्जी ने मैदान में उतारे 47 मुस्लिम उम्मीदवार, हुमायूं वाली सीट पर लड़ेंगे मुस्तफिजुर

Bengal Election: कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपने सभी उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है. पार्टी ने इस बार बड़ी संख्या में पुराने चेहरों की जगह नये चेहरों को मौका दिया है. पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बताया कि पश्चिम बंगाल चुनाव में टीएमसी के 291 उम्मीदवारों में से 52 महिलाएं, 95 अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति और 47 अल्पसंख्यक हैं. सीएम ममता बनर्जी ने 2026 के विधानसभा चुनाव में 226 से अधिक सीट जीतने का दावा किया. मुख्यमंत्री ने उन पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी आश्वस्त करने की कोशिश की, जिन्हें उम्मीदवारों की सूची में जगह नहीं मिल पाई है. उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं को संगठन में समायोजित किया जाएगा.

इन जिलों में मुस्लिम वोटर्स की पकड़ मजबूत

पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से करीब 40 से 45 विधानसभा क्षेत्रों में मुस्लिम वोटर्स निर्णायक भूमिका निभाते हैं. मालदा, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, उत्तर दिनाजपुर और दक्षिण 24 परगना जैसे जिलों में मुस्लिम आबादी सबसे अधिक है. इन जिलों के कई विधानसभा क्षेत्रों में कुल वोटर्स में से आधे से ज्यादा मुस्लिम हैं. मुर्शिदाबाद जिले की भरतपुर सीट से टीएमसी ने मुस्तफिजुर रहमान को चुनावी मैदान में उतारा है. इस सीट से टीएमसी के हिमायूं कबीर विधायक थे, जिन्होंने बाबरी विवाद खड़ा किया था. मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा ​​​​​​में बाबरी मस्जिद बनाने का ऐलान के बाद टीएमसी ने हिमायूं कबीर को पार्टी से निकाल दिया था. टीएमसी से निकाले जाने के बाद उन्होंने नयी पार्टी बनाने का दावा किया था.

शुभेंदु अधिकारी के सामने TMC ने खेला दांव

तृणमूल कांग्रेस की ओर से जारी लिस्ट के अनुसार सुजापुर सीट से सबीना यास्मीन, जंगीपुर सीट से जाकिर हुसैन, सागरदिघी सीट से बायरन बिश्वास, दिनहाटा सीट से उदयन गुहा चुनाव लड़ेंगे. बेलेघाटा सीट से कुणाल घोष, हाबरा सीट से ज्योतिप्रियो मल्लिक को मैदान में उतारा है. हाल ही में टीएमसी में शामिल हुए पबित्र कर को नंदीग्राम से टिकट दिया गया है, जहां उनका भी मुकाबला शुभेंदु अधिकारी से होगा. बीजेपी ने शुभेंदु अधिकारी को नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों विधानसभा सीटों से टिकट दिया है.

कल्याणी सीट से अतींद्रनाथ मंडल उम्मीदवार

सिलीगुड़ी सीट से गौतम, खगराम से आशीष मारजीत, करीमपुर सीट से सोहम चक्रवर्ती, कंडी सीट से अपूर्व सरकार, सिताई सीट से संगीता रॉय बसुनिया, कृष्णानगर उत्तर सीट से अभिनव भट्टाचार्य, नवद्वीप से पुण्डरीकाक्ष साहा, हरिन्घाटा सीट से राजीव विश्वास, स्वरूपनगर सीट से बीना मंडल, राजगंज सीट से सपना बर्मन, हावड़ा सीट से ज्योतिप्रिया मल्लिक, कृष्णानगर नगर दक्षिण सीट से उज्जवल विश्वास, राणाघाट दक्षिण सीट से सौगत कुमार बर्मन, कल्याणी सीट से अतींद्रनाथ मंडल चुनाव लड़ेंगे.

The post ममता बनर्जी ने मैदान में उतारे 47 मुस्लिम उम्मीदवार, हुमायूं वाली सीट पर लड़ेंगे मुस्तफिजुर appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp