Saturday, June 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बेगूसराय में श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा:रतनपुर में शतचंडी महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत, 9 दिन होगा यज्ञ


बेगूसराय में चैत्र नवरात्रि के मौके पर रनतपुर स्थिति शिव मंदिर परिसर में शतचंडी महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ हुआ है। इस मौके पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान श्री राधे और हर-हर महादेव के जयघोष लगते रहे। कलश शोभायात्रा की शुरुआत रतनपुर से हुई। इसमें 1000 से अधिक पुरुष और महिला श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। सिर पर कलश धारण किए महिलाएं और पीले वस्त्रों में सजे भक्त पैदल मार्च कर रहे थे। शोभायात्रा में सबसे आगे सजे-धजे घोड़े और पारंपरिक बैंड-बाजे चल रहे थे। यह यात्रा रतनपुर से शुरू होकर हेमरा, काली स्थान चौक, टेढ़ीनाथ चौक और चट्टी रोड जैसे विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरी। स्थानीय लोगों ने जगह-जगह कलश शोभा यात्रा का स्वागत किया। शतचंडी महायज्ञ 19 से 27 मार्च तक चलेगा शहर भ्रमण करते हुए शोभा यात्रा फिर से रतनपुर मंदिर परिसर पहुंच कर संपन्न हुई। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापित किए गए। इस धार्मिक आयोजन में 2 मुख्य कार्यक्रम समानांतर रूप से चलेंगे।​ शतचंडी महायज्ञ 19 से 27 मार्च तक चलेगा। यज्ञ का समय प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। हर दिन शाम 5 बजे होगी कथा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का रसपान कराने के लिए 18 से 24 मार्च तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। कथा रोज शाम 5 बजे से शुरू होगी। इस आयोजन की मुख्य आकर्षण वृंदावन की प्रसिद्ध कथा वाचिका शिवानी कृष्ण शुक्ला हैं। यज्ञ का संपादन यज्ञाचार्य पंडित लालमोहन शास्त्री के कुशल निर्देशन में किया जा रहा है। आयोजक अजीत कुमार गौतम ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा के बीच में 25 मार्च को एक विशेष भजन संध्या और होली महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्थानीय और बाहर से आए कलाकार भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे। समापन 27 मार्च को पूर्णाहुति और विशाल भंडारा के साथ होगा। शोभा यात्रा में मेयर पिंकी देवी और पूर्व मेयर संजय कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ​जबकि भव्य आयोजन को सफल बनाने में अजीत कुमार गौतम, सुबोध कुमार सिंह, पंकज कुमार सहित रतनपुर, विष्णुपुर और हेमरा के ग्रामीण दिन-रात जुटे हुए हैं। अजीत गौतम ने बताया कि सुख-शांति और जन कल्याण के लिए महायज्ञ कराया जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles