धनबाद-भुवनेश्वर-धनबाद स्पेशल 1 अप्रैल से नियमित चलेगी:18 मार्च से शुरू होगी बुकिंग, समय और ठहराव पहले की तरह रहेगा

Date:


धनबाद और भुवनेश्वर के बीच चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन को अब नियमित एक्सप्रेस के रूप में चलाया जाएगा। स्पेशल के रूप में यह ट्रेन 1 अप्रैल को अंतिम फेरा लगाएगी। उसी दिन से 18403 भुवनेश्वर-धनबाद और 2 अप्रैल से 18404 धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू हो जाएगा। यह ट्रेन प्रतिदिन चलेगी। इसका समय और ठहराव पहले से चल रही स्पेशल ट्रेन की तरह ही होगा। अभी स्पेशल ट्रेन के आईसीएफ रैक से ही नियमित ट्रेन का परिचालन होगा। बाद में उसे एलएचबी रैक में बदल दिया जाएगा। नियमित ट्रेन के लिए टिकटों की बुकिंग बुधवार 18 मार्च से शुरू हो जाएगी। गौरतलब है कि पहले धनबाद और भुवनेश्वर के बीच गरीब रथ चलती थी। कोरोना काल में अन्य ट्रेनों के साथ यह भी बंद हो गई थी। फिर 23 अगस्त 2022 को स्पेशल ट्रेन शुरू की गई। पिछले दो वर्षों से 02832/02831 भुवनेश्वर-धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल को दो-दो महीने का अवधि विस्तार देकर चलाया जा रहा था। 30% तक कम होगा किराया एडवांस बुकिंग होगी आसान
स्पेशल ट्रेन के मुकाबले नियमित ट्रेन का भाड़ा 30% तक कम होगा। स्पेशल ट्रेन में 3 एसी का किराया पहले चलाई गई गरीब रथ के 3 एसी की तुलना में करीब 50% अधिक है। गरीब रथ का 3 एसी का किराया जहां 725 रुपए था, वहीं स्पेशल ट्रेन में इसके लिए 1425 रुपए देने पड़ते हैं। स्पेशल ट्रेन में स्लीपर का किराया 525 रुपए और 2 एसी का किराया 2005 रुपए है, जो सामान्य ट्रेनों की तुलना में 37% अधिक है। वहीं, स्पेशल ट्रेन को हर बार अंतिम तिथि से महज हफ्ते भर पहले दो महीने का अवधि विस्तार देने से एडवांस रिजर्वेशन करने में हाेनेवाली परेशानी भी दूर हो जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp