भास्कर न्यूज|भरनो/गुमला भरनो थाना परिसर में मंगलवार को आगामी ईद-उल-फितर, सरहुल और रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने की। बैठक में सरहुल जुलूस,रामनवमी जुलूस तथा ईद की विशेष नमाज को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। दोनों समितियों, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों से जुलूस के मार्ग तथा व्यवस्था को लेकर जानकारी ली गई।इस दौरान सभी ने मिलकर तीनों महत्वपूर्ण त्योहारों को आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का संकल्प लिया। एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने कहा कि सभी लोगों को हर धर्म का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी समुदायों के सहयोग और सतर्कता से ही पर्व-त्योहार का माहौल खुशहाल और सुरक्षित बनता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र में भाईचारे की परंपरा को बनाए रखते हुए सभी लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाएंगे।इस अवसर पर सीआई शाहिद अनवर और थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने भी अपने अपने विचारों को रखते हुए सभी त्योहारों में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। मौके पर सब इंस्पेक्टर अभिनंदन कुमार, वशिष्ठ नारायण सिंह, अमोद कुमार, अजय गुप्ता, संतोष कुमार पांडा, हरिशंकर शाही, चंद्रमोहन महतो, सकीम अंसारी, सोबराती अंसारी, नबी फरास, जहांगीर आलम, इनायत अली, लधूवा उरांव, एतवा उरांव, मुकेश उरांव, सतेंद्र साहू, संजय जयसवाल, मीर आरिफ, बंधना उरांव, चरवा उरांव, बप्पी उरांव, सुदर्शन महली सहित विभिन्न गांवों के महावीर मंडल के पदाधिकारी, सरहुल संचालन समिति के सदस्य, सदर, जनप्रतिनिधि और प्रबुद्धजन भी बैठक में शामिल हुए।
भरनो थाना में ईद, सरहुल व रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक हुई
Date:




