लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में अंधविश्वास के नाम पर एक वृद्ध व्यक्ति को ‘डायन’ बताकर अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगा है। पीड़ित के बेटे का आरोप है कि उसके पिता को जबरन मैला पिलाया गया और मारपीट की गई। हालांकि, नेतरहाट पुलिस ने ऐसे किसी भी कृत्य से इनकार किया है। पीड़िता के बेटे ने बताया कि मंगलवार को गांव में एक पंचायत बुलाई गई थी। इस बैठक में छतना मुंडा, धनेश्वर मुंडा और कृष्णा मुंडा सहित करीब 15 लोगों ने उनके पिता पर ‘जादू-टोना’ करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि धनेश्वर मुंडा की पत्नी की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के पीछे कथित तौर पर पिता जिम्मेदार हैं। जलसहिया ने हस्तक्षेप किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई पीड़िता के बेटे के अनुसार, पंचायत के दौरान आरोपियों ने उनके वृद्ध पिता को जबरन मैला पिला दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उनके साथ मारपीट भी की गई। पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनकी मां को भी इसी तरह प्रताड़ित करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने विरोध कर इसे रोक दिया। इस दौरान जलसहिया हिना देवी ने हस्तक्षेप किया तो उनके साथ भी कथित रूप से मारपीट की गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने नेतरहाट थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस ने उन्हें समझाकर वापस भेज दिया। वहीं, नेतरहाट थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने इन आरोपों को निराधार बताया है। उनके अनुसार, गांव में ‘बैगा’ (ग्रामीण पुजारी) के चयन को लेकर आपसी विवाद हुआ था, जिसे पुलिस ने मौके पर जाकर शांत करा दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मैला पिलाने जैसी कोई घटना सामने नहीं आई है।
लातेहार में बुजुर्ग को डायन बताकर मैला पिलाया:नेतरहाट में पीड़ित के बेटे ने अमानवीय कृत्य करने का लगाया आरोप, पुलिस ने किया इनकार