Monday, June 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

करमडीपा महिला कॉलेज में प्रोफेसरों की कमी, विधायक ने मुद्दा उठाया


गुमला|जिला मुख्यालय के करमडीपा में स्थापित महिला कॉलेज में प्रोफेसरों की नियुक्ति न होने से छात्राओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है। इस गंभीर समस्या को लेकर झारखंड विधानसभा की शून्यकाल समिति के सभापति सह गुमला विधायक भूषण तिर्की ने सदन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकर्षित किया है। विधायक भूषण तिर्की ने बताया कि कॉलेज की स्थापना तो कर दी गई है लेकिन वहां अब तक प्रोफेसरों की बहाली नहीं हुई है। वर्तमान में कॉलेज में केवल प्राचार्य (प्रिंसिपल) की ही पोस्टिंग की गई है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि गुमला एक आदिवासी बहुल जिला है और क्षेत्र की आदिवासी छात्राएं उच्च शिक्षा के लिए इस कॉलेज पर निर्भर हैं। प्रोफेसरों की अनुपलब्धता के कारण छात्राओं की पढ़ाई पूरी तरह से प्रभावित हो रही है। सदन के माध्यम से तिर्की ने सरकार से पुरजोर मांग की है कि करमडीपा वीमेंस कॉलेज में छात्राओं के शैक्षणिक हितों को देखते हुए जल्द से जल्द प्रोफेसरों की बहाली सुनिश्चित की जाए, ताकि उनकी पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles