मनरेगा बहाली को लेकर रांची में धरना-प्रदर्शन की तैयारी

Date:


भास्कर न्यूज | बगोदर मनरेगा की बहाली की मांग को लेकर 18 मार्च को राजभवन, रांची के समक्ष भाकपा माले और झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा के बैनर तले एकदिवसीय राज्यस्तरीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए बगोदर प्रखंड के घंघरी में ग्राम सभा आयोजित की गई। सभा में निर्णय लिया गया कि बगोदर क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष रांची पहुंचकर धरना-प्रदर्शन में भाग लेंगे। आयोजकों के अनुसार लगभग 150 लोग इसमें शामिल होंगे। ग्राम सभा को संबोधित करते हुए किसान महासभा के नेताओं पुरन महतो, जगन्नाथ महतो, हरी महतो, भगीया देवी, रेशमी देवी, ममता देवी और बसंती देवी ने मनरेगा की बहाली के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों के लिए आजीविका का अहम साधन है, जिसे कमजोर किए जाने से मजदूरों की स्थिति प्रभावित हुई है। सभा में अन्य जनसमस्याओं, महंगाई और स्थानीय मुद्दों पर भी चर्चा की गई और लोगों से रांची जाकर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

University Bill of 2025 withdrawn, new bill passed

झारखंड विधानसभा ने मंगलवार को झारखंड विश्वविद्यालय विधेयक 2026...

SWOT analysis of Sunrisers Hyderabad: SRH’s report card ahead of the IPL 2026

The Sunrisers Hyderabad (SRH) enter the IPL 2026...
Join Us WhatsApp