Thursday, October 8, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पुरुलिया में पूजा के साथ चुनाव प्रचार शुरू, विभिन्न दलों ने झोंकी ताकत

पुरुलिया में पूजा के साथ चुनाव प्रचार शुरू, विभिन्न दलों ने झोंकी ताकत

पुरुलिया.

जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गयी. विभिन्न दलों के प्रत्याशियों ने पूजा-अर्चना के साथ अपने-अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है. काशीपुर विधानसभा क्षेत्र के तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी सोमेन बेलथोड़िया ने कोशजुड़ी शिव मंदिर में पूजा कर प्रचार शुरू किया. ध्यान रहे कि वर्ष 2021 के चुनाव में यह सीट तृणमूल के हाथ से निकल गयी थी, जब उनके पिता स्वपन बेलथोड़िया को भाजपा के कमलाकांत हांसदा ने हरा दिया था. इस बार सोमेन बेलथोड़िया ने मुख्यमंत्री की विकास योजनाओं के आधार पर सीट वापस जीतने का दावा किया है. वहीं, पुरुलिया सीट से तृणमूल प्रत्याशी सुजय बनर्जी ने शहर के चकबाजार काली मंदिर में पूजा करके अपना प्रचार अभियान शुरू किया.

भाजपा ने भी तेज किया अभियान

दूसरी ओर, पारा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक नदियार चांद बाउरी ने मउतोड़ मां बड़ा काली मंदिर में पूजा के बाद प्रचार अभियान शुरू किया. उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में क्षेत्र की जनता ने भाजपा को भारी समर्थन दिया था और इस बार भी उससे अधिक मतों से जीत हासिल करने का लक्ष्य है. जिले में सभी राजनीतिक दल विकास और स्थानीय मुद्दों को केंद्र में रखकर मतदाताओं को साधने में जुटे हैं.

The post पुरुलिया में पूजा के साथ चुनाव प्रचार शुरू, विभिन्न दलों ने झोंकी ताकत appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles