bhagalpur news. टीएमबीयू का 18 दिन बाद यू-र्टन, अब डॉ गौतम को बनाया हेड

Date:

bhagalpur news. टीएमबीयू का 18 दिन बाद यू-र्टन, अब डॉ गौतम को बनाया हेड

टीएमबीयू प्रशासन अपने ही निर्णय को लेकर एक बार फिर से सुर्खियों में है. विवि ने 18 दिन बाद अपने ही निर्णय में यू-र्टन लिया है. विवि अपनी गलती को सुधारते हुए डॉ गौतम कुमार यादव को पीजी अंगिका विभाग का नया हेड नियुक्त किया है. ऐसे में विवि प्रशासन कि क्रियाकलाप पर सवाल उठने लगा है. सवाल उठ रहा कि डॉ गौतम कुमार को ही हेड बनाना था, तो 18 दिन के लिए डॉ शोभा कुमारी को क्यों हेड बनाया गया. मामले में विवि के अधिकारी भी कुछ बोलने से परहेज कर रहे हैं. बुधवार को डॉ गौतम कुमार ने विभागाध्यक्ष पद पर योगदान दिया. एक दिन पहले विवि के प्रभारी कुलपति के आदेश पर रजिस्ट्रार ने अधिसूचना जारी की थी. इसके साथ ही विभाग में चल रहे हेडशिप विवाद पर विराम लग गया है. बता दें कि अंगिका विभाग के हेडशिप को लेकर विभाग के दो शिक्षकों के बीच विवाद चल रहा था. दरअसल, टीएमबीयू ने 28 फरवरी को अधिसूचना जारी कर डॉ शोभा को विभागाध्यक्ष बनाया था. इसके बाद से हेड डॉ शोभा कुमारी व विभाग के ही शिक्षक डॉ गौतम कुमार यादव के बीच वरीयता को लेकर विवाद शुरू हो गया था. दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप-प्रतिअरोप लगाये. मामले में डॉ गौतम कुमार ने विवि के प्रभारी कुलपति व रजिस्ट्रार को वरीयता को लेकर दावा करते हुए लिखित शिकायत की थी. इस बाबत हेडशिप को लेकर अंगिका विभाग में लंबे समय से विवाद चल रहा था.

– विभाग के विकास में सभी लोग करें सहयोग

उधर, पद संभालने के बाद डाॅ गौतम ने कहा कि अंगिका विभाग का समग्र विकास करना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने विभागीय गतिविधियों को मजबूत करने के साथ-साथ छात्रों को रोजगारोन्मुख शिक्षा से जोड़ने की बात कही. कहा कि अंगिका भाषा व अंग प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के लिए विशेष प्रयास किये जायेंगे. विभागाध्यक्ष ने विद्यार्थियों व शिक्षकों से अपील की है कि विभाग के विकास में सहयोग करें, ताकि अंगिका विभाग को ऊंचाई मिल सके.

The post bhagalpur news. टीएमबीयू का 18 दिन बाद यू-र्टन, अब डॉ गौतम को बनाया हेड appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Kishanganj Hospital Negligence | Cotton Bundle Left in Stomach; FIR Ordered

किशनगंज जिले के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित न्यू फोर्टीज...

‘I’ve stopped drinking’: Star India player’s honest admission before IPL 2026 | Cricket News

Yuzvendra Chahal celebrates with teammates (PTI Photo/Shashank...
Join Us WhatsApp