‘मैं पत्नी की तलाश में हूं…’, नॉर्वे की राजकुमारी को फ्लर्टी मैसेज करता था जेफ्री एपस्टीन, वो भी देती थीं जवाब – Jeffrey Epstein used to send flirty messages to Princess of Norway Mette Marit and she Responded too ntc dpmx

Date:

नॉर्वे की राजकुमारी मेटे-मेरिट (Mette-Marit) एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं. दोषी यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन के साथ उनकी दोस्ती पहले से ही सार्वजनिक थी, लेकिन अब सामने आए नए दस्तावेजों में दोनों के बीच हुए फ्लर्टी ई-मेल चैट ने इस मामले को फिर सुर्खियों में ला दिया है. इन ई-मेल्स में एपस्टीन ने मेटे-मेरिट से कहा था कि वह ‘अपने लिए पत्नी की तलाश’ में है. नॉर्वे की राजकुमारी को एक अन्य मैसेज में एपस्टीन ने लिखा, ‘मुझे उम्मीद है कि मैंने आपको दुखी नहीं किया होगा.’ इसके जवाब में ने मेटे-मेरिट ने लिखा, ‘तुम्हारी बातें मुझे गुदगुदाती हैं.’

इन खुलासों के बाद 52 वर्षीय मेटे-मेरिट एक बार फिर सुर्खियों में आई गई हैं, जो नॉर्वे के क्राउन प्रिंस हाकॉन की पत्नी हैं और राजगद्दी की भावी महारानी मानी जाती हैं. ताजा खुलासों के बाद नॉर्वे के रॉयल पैलेस की ओर से जारी बयान में मेटे-मेरिट ने माफी मांगी. उन्होंने कहा, ‘मैंने गलत निर्णय लिया और जेफ्री एपस्टीन से किसी भी तरह के संपर्क को लेकर मुझे गहरा अफसोस है. यह बेहद शर्मनाक है. जेफ्री एपस्टीन अपने कृत्यों के लिए खुद जिम्मेदार है, लेकिन मैं इस बात की जिम्मेदारी लेती हूं कि मैंने उसके अतीत की ठीक से जांच नहीं की और यह समझने में देर कर दी कि वह किस तरह का व्यक्ति था.’

एपस्टीन से चैट करती थीं नॉर्वे की राजकुमारी

ये ई-मेल चैट वर्ष 2012 के हैं, यानी मेटे-मेरिट की क्राउन प्रिंस हाकॉन से शादी के लगभग एक दशक बाद के. एक ई-मेल में एपस्टीन ने लिखा, ‘मौसम कैसा है? मैं पत्नी की तलाश में हूं. पेरिस दिलचस्प साबित हो रहा है, लेकिन मुझे स्कैंडिनेवियाई महिलाएं ज्यादा पसंद हैं.’ इसके जवाब में राजकुमारी मेटे-मेरिट ने लिखा, ‘अब भी इस सदमे से उबरने की कोशिश कर रही हूं कि तुम सच में पत्नी की तलाश में हो.’ एक अन्य ई-मेल में एपस्टीन ने लिखा, ‘यहां दो नॉर्वेजियन हैं- 24 और 25 साल की… मुझे ओस्लो पसंद है.’

यह भी पढ़ें: एपस्टीन का अय्याशी वाला आईलैंड… जहां इतने प्राइवेट जेट आते थे जिनका हिसाब नहीं था

इस पर मेटे-मेरिट ने जवाब दिया, ‘हे भगवान! तुम नशे में हो क्या? लड़कियां 24 और 25 की हैं? मुझे भी ओस्लो पसंद है। कल मुझे कॉल करना.’ एक और चैट में एपस्टीन ने नॉर्वे की राजकुमारी को साइंस से जुड़ा एक आर्टिकल भेजते हुए मजाक किया कि उम्मीद है इससे वह दुखी नहीं होंगी, क्योंकि उन्हें ‘काल्पनिक दुनिया में जीना’ पसंद है. इस पर मेटे-मेरिट ने लिखा, ‘तुम हमेशा मुझे मुस्कुराने पर मजबूर कर देते हो, क्योंकि तुम मेरे दिमाग को गुदगुदाते हो.’ मेटे-मेरिट ने 2019 में स्वीकार किया था कि 2011 से 2013 के बीच उनकी एपस्टीन से दोस्ती रही थी.

ये खुलासे ऐसे समय में सामने आए हैं, जब नॉर्वे की रॉयल फैमिली पहले से ही दबाव में है. मेटे-मेरिट के बेटे मारियस बोर्ग होइबी (जो उनके पिछले रिश्ते से हैं) पर 38 गंभीर आरोप लगे हैं, जिनमें चार महिलाओं से बलात्कार, मारपीट और ड्रग्स से जुड़े अपराध शामिल हैं. दोष सिद्ध होने पर उन्हें 16 साल तक की जेल हो सकती है. हालांकि, होइबी ने यौन उत्पीड़न समेत सबसे गंभीर आरोपों से इनकार किया है.

जेफ्री एपस्टीन कौन था? 

जेफ्री एपस्टीन एक अमेरिकी फाइनेंसर था, जो बाद में दुनिया के सबसे कुख्यात सेक्स ट्रैफिकिंग मामलों में मुख्य आरोपी बना. उस पर नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण, तस्करी और प्रभावशाली लोगों के लिए उन्हें उपलब्ध कराने के गंभीर आरोप लगे थे. एपस्टीन के अमेरिका, कैरेबियन और यूरोप में आलीशान घर थे और उसके संबंध कई ताकतवर नेताओं, उद्योगपतियों और शाही हस्तियों से बताए जाते थे. 2019 में न्यूयॉर्क की जेल में उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई, जिसे आधिकारिक तौर पर आत्महत्या बताया गया.

—- समाप्त —-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

South Africans say criminal gangs are exploiting the water crisis

Residents of some areas have been without mains water...

PSU in Focus After Receiving ₹217 Cr Orders Across Cybersecurity and Education Segments

Synopsis: Shares of this PSU stock are in focus...

Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya officially announce pregnancy: ‘Plot twist after 10 years, we are expecting’

4 min readMumbaiMar 19, 2026 01:00 PM IST Actress Divyanka...

IPL name controversy: BCCI faces legal showdown, Kerala HC steps in | Cricket News

Virat Kohli of Royal Challengers Bengaluru lifts...
Join Us WhatsApp