![]()
पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र स्थित तिरीलपोसी जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाए गए एक आईईडी विस्फोटक की चपेट में आने से दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना की पुष्टि पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने की है। पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर सक्रिय एसपी अमित रेणु ने बताया कि यह घटना देर शाम अंधेरा होने के बाद हुई, जिसके कारण मौके की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर सक्रिय हैं और घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। विस्फोट के बाद इलाके में दहशत जानकारी के अनुसार, तिरीलपोसी गांव के कुछ ग्रामीण लकड़ी और पत्ते लाने के लिए जंगल गए हुए थे, तभी वे आईईडी की चपेट में आ गए। विस्फोट के बाद इलाके में दहशत फैल गई और ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। सुरक्षा बलों ने ग्रामीणों से जंगल में जाने के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।
सारंडा जंगल में आईईडी ब्लास्ट, दो घायल:तिरीलपोसी में नक्सलियों द्वारा लगाए विस्फोटक की चपेट में आए ग्रामीण
Date:




