bhagalpur news. विद्यार्थियों को सही सूचना मिलना बहुत महत्वपूर्ण

Date:

मारवाड़ी कॉलेज में बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विभाग के बैनर तले कॅरियर पर चर्चा विषय पर कार्यशाला आयोजित की गयी. मौके पर प्राचार्य प्रो संजय कुमार झा ने कहा कि वर्तमान समय में सूचनाओं कि कमी नहीं है, बल्कि सही सूचना मिलना बहुत महत्वपूर्ण एवं मुश्किल है. कहा कि आज के एक दो दशक पूर्व ऐसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं थी और आज सरकार द्वारा जो सुविधाएं दी जा रही. उसका लाभ विद्यार्थियों को उठाना चाहिए.

वहीं, विवि रोजगार सूचना एवं मार्गदर्शन विभाग भागलपुर के डिस्ट्रिक्ट एम्प्लॉयमेंट ऑफिसर मीनाक्षी राय ने बिहार सरकार के तरफ से छात्र-छात्राओं के लिए सरकारी नौकरी के लिए तैयारी, किताबों की निःशुल्क उपलब्धता, निःशुल्क पुस्तकालय की सुविधा, रोजगार आदि की जानकारी दी. विभाग के डिप्टी डायरेक्टर शंभुनाथ ने भी छात्र छात्राओं को संबोधित किया. कहा कि जो भी इच्छुक विद्यार्थी रोजगार, निःशुल्क पुस्तकालय, निःशुल्क किताबें लेना चाहेंगे, उन्हें निश्चित रूप से उपलब्ध कराया जायेगा. मौके पर डॉ आशुतोष कुमार दत्ता, डॉ स्वास्तिका दास, डॉ आशीष कुमार मिश्रा आदि मौजूद थे.

The post bhagalpur news. विद्यार्थियों को सही सूचना मिलना बहुत महत्वपूर्ण appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp