Chaitra Navratri starts today, auspicious time for Kalash installation throughout the day from 6.41 am

Date:

रांची5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रांची | चैत्र नवरात्र गुरुवार से शुरू हो रहा है। इस बार शुक्ल योग में कलश स्थापना के साथ ही हिंदू नववर्ष प्रारंभ होगा। मां का आगमन पालकी और विदाई हाथी पर होगी, जो अच्छी वर्षा और समृद्धि का संकेत है। ज्योतिषाचार्य प्रणव मिश्रा के अनुसार, बुधवार को अमावस्या प्रातः 07:30 बजे से प्रारंभ हुआ, जो 19 मार्च को सुबह 06.40 बजे तक रहेगी। 19 मार्च को प्रतिपदा संध्या 05.24 बजे तक रहेगी। सुबह 6.41 बजे से पूरे दिन कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त है। इस नवरात्र में कई शुभ संयोग भी बन रहे हैं, जो व्रत करने वालों के लिए सर्वोत्तम और शुभफलदायी होगा। 26 मार्च को महाअष्टमी का व्रत रखा जाएगा। 27 को महानवमी मनाई जाएगी। गुरुवार को घट स्थापना के लिए वृष लग्न मुहूर्त सुबह: 08:51 बजे से 10: 47 बजे तक, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:32 बजे से 12:21 बजे तक, सिंह लग्न विजय मुहूर्तः संध्या 03:19 बजे से 05:33 बजे तक है। पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना की जाएगी। सभी दुर्गा मंदिरों में विशेष अनुष्ठान किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

‘I take full responsibility’: Amay Khurasiya on Kerala’s disappointing Ranji season | Cricket News

Amay Khurasiya (Photo Credit: X) KOCHI: Kerala’s slide...

बंगाल : पुलिस अधिकारी ने महिला को मारा थप्पड़, लोगों ने घेरा तो मांगनी पड़ी माफी

मुख्य बातेंबीच सड़क पर जड़ दिया चाटादो घंटे तक...

Sanju Samson as CSK Vice-Captain? Anil Kumble Backs him

Not many saw it coming when Chennai Super Kings...
Join Us WhatsApp