आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, मां शैलपुत्री की पूजा:बेगूसराय के मंदिरों में उमड़ी भीड़, सुबह से ही पहुंच रहे श्रद्धालु; माता रानी से सुख-समृद्धि की कामना

Date:


चैत्र शुक्ल प्रतिपदा में आज से चैत्र नवरात्र और हिंदू नववर्ष की शुरुआत गई है। दस दिनों तक श्रद्धालु दुर्गा सप्तशती, दुर्गा सहस्त्र नाम, रामचरित मानस, सुंदरकांड, कील, कवच, अर्गला का पाठ करेंगे। चैत्र नवरात्र के पहले दिन बेगूसराय में सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। इस अवसर पर कहीं दुर्गा सप्तशती का पाठ हो रहा है, तो कहीं रामायण पाठ की शुरूआत की गई। गांव से लेकर शहर तक का हर गली मोहल्ला ‘या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता…’ सहित मां दुर्गा के मंत्रों से गुंजायमान हो उठा है। मां शैलपुत्री की पूजा जिला मुख्यालय के शीतला स्थान सहित तमाम मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ है। कलश स्थापना के साथ ही मां भगवती के प्रथम स्वरूप शांति और उत्साह देकर भय का नाश करने वाली मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। पर्वतराज हिमालय की पुत्री शैलपुत्री का जन्म शैल-पत्थर से हुआ था, इसलिए मां शैलपुत्री की पूजा करने से जीवन में स्थिरता आती है। सुख-समृद्धि की कामना पंडित आशुतोष झा ने बताया कि कलश के मुख में विष्णु, कंठ में महेश और मूल में ब्रह्मा स्थित हैं, कलश के मध्य में मातृ शक्ति निवास करती है। इसलिए कलश को देवी-देवता की शक्ति, तीर्थस्थान, मंगल कामना, सुख-समृद्धि का प्रतीक मानकर स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि पर्वतराज हिमालय की पुत्री शैलपुत्री की आराधना करने वाले पर्वत के समान अडिग रहते हैं। कलश स्थापना के शुभ मुहूर्त प्रतिपदा तिथि: सुबह 06:51 बजे से पूरे दिन। वृष लग्न मुहूर्त: सुबह 08:52 बजे से 10:49 बजे तक। गुली काल मुहूर्त: सुबह 09:06 बजे से 10:33 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:38 बजे से 12:24 बजे तक। चर-लाभ-अमृत मुहूर्त: सुबह 10:33 बजे से दोपहर 02:57 बजे तक। सिंह लग्न मुहूर्त: दोपहर 03:21 बजे से 05:35 बजे तक। नवरात्रि में इन देवियों की होगी पूजा 19 मार्च प्रतिपदा तिथि: शैलपुत्री 20 मार्च द्वितीया तिथि: ब्रह्मचारिणी 21 मार्च तृतीया तिथि: चंद्रघंटा 22 मार्च चतुर्थी तिथि: कूष्माण्डा 23 मार्च पंचमी तिथि: स्कंदमाता 24 मार्च षष्टी तिथि: कात्यायनी 25 मार्च सप्तमी तिथि: कालरात्रि 26 मार्च अष्टमी तिथि: महागौरी 27 मार्च नवमी तिथि: सिद्धिदात्री 28 मार्च दशमी तिथि: विजयादशमी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp