Chatra TSPC Naxals Arrested | Arms, Bike Recovered; Firing Case Uncovered

Date:

चतरा में उग्रवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पिपरवार थाना क्षेत्र से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन TSPC के सुदर्शन जी गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

.

पुलिस अधीक्षक को 18 मार्च की रात गुप्त सूचना मिली थी कि संगठन के कुछ सदस्य बेंती मैदान के पास जुटे हैं और किसी बड़े व्यक्ति को निशाना बनाने की योजना बना रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

घेराबंदी कर पांचों को दबोचा

एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ टंडवा प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम जैसे ही बेंती मैदान के पास पहुंची, वहां मौजूद युवक भागने लगे। हालांकि पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए चारों ओर से घेराबंदी कर पांचों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में सुरेंद्र कुमार उर्फ लंबू, अशोक कुमार गंझू, हरीश महतो, सूरज कुमार भुईयां और रोनित कुमार गंझू शामिल हैं। सभी अलग-अलग स्थानों के निवासी हैं और संगठन के सक्रिय सदस्य बताए जा रहे हैं।

हथियार, पर्चे और चोरी की बाइक बरामद

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, 7.62 एमएम की जिंदा गोली, TSPC के धमकी भरे पर्चे और एक चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार ये सभी सामग्री किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। जब्त पर्चों के जरिए इलाके में दहशत फैलाने और लेवी वसूलने की साजिश रची जा रही थी। बरामद बाइक के संबंध में भी जांच शुरू कर दी गई है।

पूछताछ में फायरिंग कांड का खुलासा

एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। 11 मार्च की सुबह महेंद्र गंझू के घर पर हुई फायरिंग की घटना में भी इसी गिरोह का हाथ था। गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे संगठन के विस्तार और रंगदारी वसूलने के लिए क्षेत्र में भय का माहौल बना रहे थे। इस कार्रवाई में पिपरवार थाना प्रभारी अभय कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क की तलाश में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp