पलामू में सड़क हादसा; 3 की मौत, एक गंभीर:लेस्लीगंज में बाइक ने मारी टक्कर मौके पर ही मौत, नावाजयपुर में बाइक की भिड़ंत में 2 मरे

Date:


पलामू जिले में बुधवार रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ये हादसे लेस्लीगंज और नावाजयपुर थाना क्षेत्रों में हुए। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से क्षेत्र में चिंता का माहौल है। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। दुर्घटनाओं के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बाइक ने मारी टक्कर मौके पर ही मौत पहली घटना लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के डबरा गांव में हुई। मोहम्मगंज निवासी विश्वजीत सोनी उर्फ सूरज सोनी (25) की बाइक की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि विश्वजीत एक दिन पहले अपनी पत्नी के साथ ससुराल आए थे। बुधवार को ट्रेन पकड़ने के लिए मेदिनीनगर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कार से उतरते ही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन युवक भी घायल हो गए, जिनके बारे में बताया जा रहा है कि वे नशे की हालत में थे। पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है। नावाजयपुर में दो बाइकों की भिड़ंत, दो की मौत दूसरी घटना नावाजयपुर थाना क्षेत्र के पुराने यज्ञशाला के पास हुई, जहां पैशन प्रो और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक चालकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान पकरिया गांव निवासी सचिन कुमार (22) और नावाखास निवासी आशीष कुमार (21) के रूप में हुई है। दोनों युवक बाजार से लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में आशीष के साथ बाइक पर सवार उसका भाई आकाश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सचिन और आशीष को मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को तीनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp