रांची| हिंदू जागृत मंच द्वारा बुधवार को अल्बर्ट एक्का चौक पर हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव और आतिशबाजी कर नववर्ष का स्वागत किया गया। इस दौरान लोगों के बीच मिठाइयां बांटकर बीते वर्ष को विदाई दी गई। मंच के संस्थापक लाल ऋषिनाथ शहदेव ने कहा कि यह वर्ष सभी के जीवन में सुख-समृद्धि लाए। वहीं सुजीत सिंह ने कहा कि हिंदू नववर्ष के साथ ही चैत्र नवरात्र की शुरुआत होती है, इसलिए दिन की शुरुआत पूजा-पाठ से करें और आपसी भाईचारा बढ़ाएं।
दीपोत्सव कर हिंदू नववर्ष का किया स्वागत
Date:




