रांची| प्रकृति पर्व सरहुल को लेकर बुधवार को कांके रोड स्थित पूर्व महापौर अशोक कुमार सिंह के आवास पर वार्ड-2 के मििसरगोंदा क्षेत्र की महिलाओं के लिए सम्मान समारोह व सामुदायिक बैठक हुई। कार्यक्रम में करीब 300 महिलाओं को पारंपरिक लाल पाड़ साड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही सामूहिक भोज भी आयोजित हुआ। महिलाओं ने संकल्प लिया कि इस वर्ष सरहुल को पारंपरिक गरिमा, स्वच्छता और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। वक्ताओं ने सरहुल को प्रकृति, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। मौके पर अशोक कुमार सिंह, महावीर लकड़ा, मनोज उरांव, सुरेश टोप्पो, अनिल उरांव, महादेव उरांव, विनीता उरांव, भोलीरा उरांव समेत अन्य सदस्य थे।
300 महिलाओं को पारंपरिक लाल पाड़ साड़ी भेंट कर किया सम्मानित
Date:




