बेगूसराय में मो. वकील हत्याकांड के विरोध में आक्रोश मार्च:आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग, पुलिस के कार्यशैली पर उठाए सवाल

Date:


बेगूसराय के साहेबपुर कमाल में मो. वकील हत्याकांड के विरोध में मिल्लत कमिटी में आक्रोश मार्च निकाला। आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। आक्रोश मार्च को संबोधित करते हुए भगत सिंह यूथ फाउंडेशन के निदेशक शाहिद इकबाल अतहर ने कहा मो. वकील 15 मार्च को लापता हो गए थे। 16 मार्च की सुबह कमला स्थान के पास उनकी लाश मिली। घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। आठ नामजद आरोपियों में से किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस आरोपियों के घर दबिश भी नहीं डाल रही है, जो पुलिस के शिथिलता का परिचायक है। समय बीतता जा रहा है और आरोपी गिरफ्तार नहीं हो रहे, इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। स्पीडी ट्रायल से सजा देने की मांग शाहिद इकबाल अतहर ने आगे कहा कि तीन सूत्री मांगों को लेकर यह आक्रोश मार्च आयोजित है। सभी आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए। अगर पुलिस की पहुंच से बाहर है तो त्वरित गति से कुर्की-जब्ती की कारवाई किया जाए। स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सजा दिलाई जाए। मौके पर बलिया नगर परिषद के चेयरमैन मो. जमाल, पूर्व उपाध्यक्ष मो. जावेद अख्तर, युवा राजद जिलाध्यक्ष मो. फैजुर रहमान, मो. सैफी, भगत सिंह यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष मो. हसन और मुखिया प्रतिनिधि मनीष कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Arjun Tendulkar and Rishabh Pant discuss Sachin’s bat weights in IPL camp

2 min readMar 19, 2026 05:16 PM IST While his...

Energy markets explode: Crude hits $114, gas jumps 35% after Iran targets Gulf fuel sites

Global oil and natural gas prices surged...

Two decades on, Chhattisgarh puts number of tribals displaced by Maoist violence at 31,098

3 min readRaipurMar 19, 2026 05:18 PM IST Two decades...

EU leaders slam Hungary’s Orban for blocking Ukraine aid package | Russia-Ukraine war News

Hungarian leader sparks EU outrage with veto on $103bn...
Join Us WhatsApp