डुमरी–गिरिडीह पथ पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई:एक की मौके पर मौत, चालक गंभीर; लटकटो पिकेट के पास हुआ हादसा

Date:


गिरिडीह स्थित डुमरी-गिरिडीह मुख्य पथ पर मधुबन थाना क्षेत्र के लटकटो पिकेट के पास धावाटांड के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रांची की ओर जा रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार रांची निवासी 42 वर्षीय रवि कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, वाहन चला रहे 45 वर्षीय राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद जोरदार आवाज आई
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद जोरदार आवाज हुई, जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत मधुबन थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकालकर इलाज के लिए डुमरी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने रवि कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल राजेश कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राजेश कुमार रिम्स रेफर
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद राजेश कुमार को बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि हादसा संभवतः तेज गति और वाहन पर नियंत्रण खोने के कारण हुआ, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजनें और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। हादसे के बाद कुछ देर तक सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp