SSB चौकी के पास सामुदायिक शौचालय बना:जवानों और ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा, स्वच्छता को मिलेगा बढ़ावा

Date:


पश्चिमी चंपारण के सिकटा प्रखंड स्थित सड़किया टोला में लंबे समय से चली आ रही शौचालय की समस्या का समाधान हो गया है। यहां मठ के समीप एक सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया गया है, जिससे एसएसबी जवानों और स्थानीय ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। यह शौचालय प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार रौशन के नेतृत्व में षष्टम राज्य वित्त आयोग योजना के तहत बनाया गया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में इस पर 5 लाख 32 हजार रुपये की लागत आई है। शौचालय नो-मैंस लैंड के पास नवनिर्मित शौचालय की चाबी विधिवत रूप से एसएसबी 47वीं बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट अविनाश कुमार को सौंपी गई। यह शौचालय नो-मैंस लैंड के समीप स्थित है, जहां एसएसबी जवानों की चौकी मौजूद है, जिससे इसकी उपयोगिता बढ़ जाती है। बीडीओ अजीत कुमार रौशन ने बताया कि पहले जवानों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। शौचालय जैसी आवश्यक सुविधा न होने के कारण उन्हें विशेष असुविधा झेलनी पड़ती थी। प्रशासन ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर यह निर्माण कराया है। स्वच्छता अभियान को मिलेगा बढ़ावा इस पहल से न केवल एसएसबी के जवानों को बड़ी राहत मिलेगी, बल्कि आसपास के ग्रामीणों को भी स्वच्छता और सुविधा का लाभ प्राप्त होगा। यह कदम क्षेत्र में स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने और लोगों को जागरूक करने में भी सहायक सिद्ध होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Cyprus leader calls for frank discussion on 'colonial' UK bases

The UK's two military bases on Cyprus are a...

ग्रामीणों ने किया 4 घंटे सड़क जाम:अतिक्रमण हटाने की मांग पर महेशपुर-पाकुड़िया मार्ग अवरुद्ध

पाकुड़ जिले के महेशपुर अंचल क्षेत्र अंतर्गत हाथीमारा चौक...

CSK lose Nathan Ellis with injury for entire season

3 min readUpdated: Mar 19, 2026 06:05 PM IST With...
Join Us WhatsApp