![]()
शेखपुरा के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के स्टार्टअप सेल ने प्रस्ताव महोत्सव 3.0 का सफल आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में कुल 6 टीमों ने भाग लिया और अपने स्टार्टअप आइडिया जजों के सामने प्रस्तुत किए। प्रस्तुत किए गए आइडिया में टूरिस्ट के लिए प्लेटफॉर्म, लॉन्ड्री सर्विस प्लेटफॉर्म और महिलाओं के मेंस्ट्रुएशन से जुड़े उत्पाद जैसे कई नए और उपयोगी विचार शामिल थे। सभी प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुति दी और जजों के सवालों के जवाब भी दिए। छात्रों के आइडिया को ध्यान से सुना कार्यक्रम में प्रो. जकी अनवर, प्रो. आनंद कुमार, प्रो. चित्रंजन कुमार, प्रो. कमलकांत और प्रो. बिनय कुमार ने जज के रूप में अपनी भूमिका निभाई। उन्होंने छात्रों के आइडिया को ध्यान से सुना और उन्हें बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस अवसर पर स्टार्टअप सेल के एडवाइजर प्रवीण कुमार भी मौजूद रहे और उन्होंने छात्रों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम छात्रों में नवाचार और उद्यमिता की सोच को देते हैं बढ़ावा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संदीप तिवारी ने कहा कि प्रस्ताव महोत्सव 3.0 जैसे कार्यक्रम छात्रों में नवाचार और उद्यमिता की सोच को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने जोर दिया कि आज के समय में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि अपने आइडिया को आगे बढ़ाना भी आवश्यक है, जो छात्रों को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करता है। सभी प्रतिभागियों को प्रयासों के लिए सराहा गया स्टार्टअप सेल के फैकल्टी इंचार्ज प्रो. संदीप कुमार ने बताया कि इस तरह के प्लेटफॉर्म छात्रों को अपने आइडिया प्रस्तुत करने का एक अच्छा अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कॉलेज भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, ताकि छात्रों को स्टार्टअप और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिल सके। यह कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ और सभी प्रतिभागियों को उनके प्रयासों के लिए सराहा गया।
शेखपुरा के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में स्टार्टअप महोत्सव 3.0:6 टीमों ने टूरिस्ट प्लेटफॉर्म, लॉन्ड्री सर्विस जैसे आइडिया प्रेजेंट किए
Date:




