भांगड़ के तृणमूल कांग्रेस नेता आराबुल इस्लाम आईएसएफ में शामिल

Date:

भांगड़ के तृणमूल कांग्रेस नेता आराबुल इस्लाम आईएसएफ में शामिल

Bhangar TMC leader Arabul Islam joins ISF: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले दक्षिण 24 परगना के भांगड़ क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता आराबुल इस्लाम ने इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) का दामन थाम लिया है. बृहस्पतिवार को फुरफुरा शरीफ में वह औपचारिक रूप से आईएसएफ में शामिल हुए. तृणमूल कांग्रेस की ओर से विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद ही इस्लाम ने तृणमूल छोड़ने के संकेत दे दिये थे.

तृणमूल में सिर्फ उपेक्षा मिली – आराबुल इस्लाम

आराबुल इस्लाम ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि लंबे समय तक पार्टी में रहने के बावजूद उन्हें सिर्फ उपेक्षा और निराशा ही मिली. इसी असंतोष के चलते उन्होंने नया राजनीतिक रास्ता चुनने का फैसला किया. आईएसएफ में शामिल होने के बाद इस्लाम ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य भांगड़ में शांति स्थापित करना है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वह नौशाद सिद्दीकी के नेतृत्व में काम करेंगे और क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति को बदलने की कोशिश करेंगे.

ममता बनर्जी की कार्यशैली पर भी उठाये सवाल

उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि जब सिंगूर में आंदोलन चल रहा था, तब वह 26 दिनों तक वहां रहे. कठिन परिस्थितियों में तृणमूल कांग्रेस के लिए काम करने के बावजूद उन्हें पहचान नहीं मिली. इससे वह आहत थे. फुरफुरा शरीफ में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान इस्लाम ने तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्तमान में तृणमूल जनता की बात नहीं सुन रही है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

TMC Leader Arabul Islam Joins ISF: भांगड़ या कैनिंग से लड़ सकते हैं चुनाव

उन्होंने आरोप लगाया कि भांगड़ में गलत लोगों को जिम्मेदारी दी गयी है. क्षेत्र में आतंक का माहौल बना हुआ है. आराबुल इस्लाम ने तृणमूल कांग्रेस के नेता शौकत मोल्ला पर भी गंभीर आरोप लगाये. उन्होंने कहा कि शौकत मोल्ला की वजह से ही इलाके में माहौल अशांत है. इस्लाम ने फिलहाल यह साफ नहीं किया कि वह आगामी चुनाव में किस सीट से उम्मीदवार होंगे. ऐसी चर्चा है कि वह भांगड़ या कैनिंग क्षेत्र की किसी सीट से आईएसएफ के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं.

इसे भी पढ़ें

भांगड़ में तृणमूल कांग्रेस के 2 गुटों में झड़प, विपक्ष ने सत्ताधारी दल पर साधा निशाना

पश्चिम बंगाल : भांगड़ में बमबाजी से चढ़ा सियासी पारा, टीएमसी का विरोध मार्च आज

बंगाल में तृणमूल विधायक की कार पर बम से हमला, बाल-बाल बचे शौकत मोल्ला

भांगड़ में तृणमूल के पूर्व विधायक आराबुल के बेटे की कार पर हमला, लगे ‘गद्दार’ के नारे, पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की

The post भांगड़ के तृणमूल कांग्रेस नेता आराबुल इस्लाम आईएसएफ में शामिल appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp