
Bokaro Road Accident, बोकारो (राकेश वर्मा) : बोकारो में गुरुवार की रात ललपनिया और तुलबुल क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौके पर ही मौत हो गयी. इन घटनाओं के बाद पूरे इलाके में शोक और मातम का माहौल है. पहली घटना ललपनिया क्षेत्र में सामुदायिक सांस्कृतिक विकास भवन के पास हुई, जहां पल्सर बाइक में सवार दो युवक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से जा टकराया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी.
बालू लेकर कहीं जा रहा था ट्रैक्टर चालक
मृतकों की पहचान बोरवाडीह (तुलबुल) निवासी कृष्णा मुर्मू (22), पिता परमेश्वर मांझी और उमेश किस्कू (23), पिता बाबूदास किस्कू के रूप में हुई है. बताया जाता है कि ट्रैक्टर चालक दिन बालू लेकर कहीं जा रहा था. इस दौरान रास्ते में ही वाहन में कुछ खराबी आ गयी. जिसके बाद ड्राइवर ट्रॉली को सड़क पर ही छोड़कर इंजन लेकर चला गया. रात में अंधेरा होने के कारण युवकों को ट्रॉली दिखाई नहीं दी और यह हादसा हो गया. स्थानीय लोगों ने सड़क पर खड़ी ट्रॉली को हादसे की बड़ी वजह बताया है और प्रशासन से इस तरह की लापरवाही पर कार्रवाई की मांग की है.
Also Read: Ranchi: बीबीए की छात्रा ने धुर्वा डैम में कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
प्लेटिना बाइक सवार की मौत
दूसरी घटना खिजुरियाटांड़ में हुई, जहां प्लेटिना बाइक सवार ललपनिया के तिलैया निवासी 60 वर्षीय चंद्र साव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. हालांकि, इस घटना के विस्तृत कारणों का पता नहीं चल पाया है. मामले की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गये. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल बना रहा.
Also Read: गुमला का विकास पकड़ेगी ‘रफ्तार’, 91 लाख में नीलाम हुआ बस स्टैंड, जानें बाजार टांड़ किनके जिम्मे
The post बोकारो में 'खूनी' गुरुवार: दो सड़क हादसों ने छीनी 3 जिंदगी, अंधेरे में खड़ी ट्रॉली बनी काल appeared first on Prabhat Khabar.




