गुमला का विकास पकड़ेगी 'रफ्तार', 91 लाख में नीलाम हुआ बस स्टैंड, जानें बाजार टांड़ किनके जिम्मे

Date:

गुमला का विकास पकड़ेगी 'रफ्तार', 91 लाख में नीलाम हुआ बस स्टैंड, जानें बाजार टांड़ किनके जिम्मे

Gumla Municipal Council 2026, गुमला (दुर्जय पासवान) : गुमला नगर परिषद ने अलग-अलग जगहों के ठेके की नीलामी पूरी कर ली, जिसमें कई लोगों ने तय कीमत से बोली लगाकर हिस्सा लिया. शहर के प्रमुख डाक बस पड़ाव की बोली 82 लाख 94 हजार रुपये से शुरू हुई. इसमें चार ठेकेदारों ने भाग लिया, जिसमें सुषमा देवी ने सबसे अधिक 91 लाख रुपये की बोली लगाकर ठेका हासिल किया. बाजार टांड़ के ठेके के लिए 41.58 लाख की बेस कीमत थी, जिसमें निखिल सोनी ने 41.98 लाख की सबसे ज्यादा बोली लगाकर ठेका हासिल किया.

31 मार्च 2027 तक के लिए दिया गया है ठेका

लोहरदगा और जशपुर रोड के टेंपो स्टैंड का ठेका शिव सोनी ने 16 लाख में लिया. बिरसा मुंडा बाउंड्री के पास की पार्किंग निखित सोनी को 1.60 लाख में मिली. सिसई रोड ऑटो स्टैंड शिव सोनी ने 13.40 लाख में लिया, जबकि पालकोट रोड ऑटो स्टैंड उमेश गुप्ता को 14.49 लाख में मिला. नगर परिषद के अनुसार ये सभी ठेके 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक के लिए दिये गये हैं और इससे मिलने वाला पैसा शहर के विकास में खर्च किया जायेगा.

Also Read: Ranchi: मोरहाबादी सरस मेला में करंट लगने से वेंडर की मौत, अफरा तफरी की स्थिति

नगर परिषद परिसर में दिनभर बनी रही हलचल

बंदोबस्ती प्रक्रिया के दौरान नगर परिषद परिसर में दिनभर हलचल बनी रही और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई. इस दौरान सिटी प्रबंधक मनीषा प्रियंका टोप्पो समेत कई कर्मियों की अहम भूमिका रही. लेकिन फुटपाथ वालों से फीस लेने, अनुमंडल ऑफिस की पार्किंग और विज्ञापन वाले ठेकों के लिए किसी ने बोली नहीं लगायी, इसलिए इनके लिए फिर से प्रक्रिया शुरू की जायेगी.

Also Read: SBI के पूर्व मैनेजर की 97.92 लाख की संपत्ति कुर्क, साहिबगंज और पटना में ईडी की बड़ी कार्रवाई

The post गुमला का विकास पकड़ेगी 'रफ्तार', 91 लाख में नीलाम हुआ बस स्टैंड, जानें बाजार टांड़ किनके जिम्मे appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp