Mangal Gochar 2026: 2 अप्रैल 2026 को मंगल ग्रह मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। वह एक राशि में 40 से 45 दिनों तक रहते हैं, इसलिए दोबारा से उसी राशि में आने पर उन्हें करीब 18 महीने लगते हैं। ऐसे में मंगल गुरु की राशि मीन में एक लंबे समय के बाद प्रवेश करने जा रहे हैं। खास बात यह है कि मीन में पहले से ही सूर्य, शनि और शुक्र मौजूद हैं। ऐसे में मंगल के यहां आने से चतुर्ग्रही योग का निर्माण भी होगा। इससे कुछ राशियों का भाग्योदय हो सकता है और साथ ही मनचाहा धन लाभ के योग भी बनेंगे। यह समय जातकों के लिए प्रगति व नौकरी-कारोबार के नए अवसरों के द्वार खोलने वाला साबित हो सकता है। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं।
Hindu Nav Varsh Predictions 2026: 60 वर्षो बाद दोबारा से आया ‘रौद्र संवत्सर’, देश-दुनिया में होंगे अहम बदलाव

2 of 4
Mangal Gochar 2026
– फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह गोचर ऊर्जा और सफलता लेकर आ सकता है। ज्योतिषियों के मुताबिक, मेष राशि वालों के स्वामी ग्रह मंगल ही हैं। इसलिए उनका प्रभाव आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। धन लाभ, यात्रा और रिश्तों में मधुरता बढ़ सकती हैं। इसके अलावा अधूरे काम पूरे होने के प्रबल योग बन रहे हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी, जिससे आपके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
Prediction: 2026 में रौद्र संवत्सर का देश दुनिया पर पड़ेगा भयावह प्रभाव, यहां पढ़ें पूरी भविष्यवाणी

3 of 4
Mangal Gochar 2026
– फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह गोचर आर्थिक रूप से मजबूत समय लेकर आएगा। आय में वृद्धि के संकेत हैं। इस समय पुराने निवेश से भी लाभ मिल सकता है। कोर्ट के मामलों से राहत मिलेगी। कामकाज में आपकी पकड़ मजबूत होगी। निर्णय लेने की क्षमता बेहतर बनेगी। भूमि लेने का फैसला सफल होगा। यह समय आपके लिए का संकेत दे रहा है, जिससे आपकी स्थिति पहले से बेहतर होगी।
Shani Gochar 2026: 21 मार्च से इन 3 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, शनि करेंगे नक्षत्र गोचर
Margi Budh 2026: 21 मार्च को बुध होंगे मार्गी, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

4 of 4
Mangal Gochar 2026
– फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह गोचर सबसे खास रहने वाला है, क्योंकि मंगल आपकी ही राशि में प्रवेश कर रहे हैं। आपको कर्ज से राहत मिलने के योग बन रहे हैं। निवेश से लाभ होने पर आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाहा अवसर मिल सकता है। मंगल के शुभ प्रभाव से घर या संपत्ति खरीदने के योग भी बन रहे हैं। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता और संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।




