भगवान भास्कर की आरती के साथ मना चैत्र शुक्ल प्रतिपदा उत्सव

Date:

भगवान भास्कर की आरती के साथ मना चैत्र शुक्ल प्रतिपदा उत्सव

मेदिनीनगर. राष्ट्रीय सेवा मंच ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा उत्सव धूमधाम से मनाया. इस अवसर पर शहर के छहमुहान के पास गुरुवार की अहले सुबह कार्यक्रम का आयोजन हुआ. एमवीडी पब्लिक स्कूल के शिक्षकों एवं बच्चों ने रंगोली बनायी. सुबह पांच बजे से उत्सव शुरू हुआ. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के संगीत शिक्षक अंजनी सिन्हा की देखरेख में छात्राओं ने भजन प्रस्तुत किया. गायक उमाशंकर मिश्रा ने भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया. सूर्योदय होने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर का दर्शन किया और पूरी श्रद्धा व भक्ति भाव से उनकी आरती उतारी. लोगों ने अपने जीवन में सुख-शांति का कामना किया. अबीर-गुलाल लगाकर एक दूसरे को भारतीय नववर्ष व चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की शुभकामना दी गयी. संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष प्रियरंजन पाठक ने बताया कि पिछले 16 वर्षों से यह उत्सव धुमधाम से मनाया जाता है. पूनम तिवारी व सोनम पाठक ने 151 दीप जलाकर छहमुहान को सजाया.एसएस विद्या मंदिर की छात्रा सलोनी, खुशी, अंजलि, जानवी, पलक, अंशुका, सुप्रिया, काजल, सुहाना, माही, श्रेया अन्य नूतन भजन व आरती गायन किया.एमवीडी स्कूल के निदेशक धीरज सिंह, प्राचार्य रेनू सिंह के नेतृत्व में प्रिया, नेहा, अर्पिता, ऋषिका, साक्षी, तान्या, मनीष एवं नंदिनी, एमएसडीएवी इंटरनेशनल स्कूल लोहरसेमी के प्राचार्य पूर्णिमा मिश्र, शिक्षक अंजली वर्मा, अनुश्री, सपना सिंह, प्रीति ठाकुर, सुगंधी, साक्षी, सोनाक्षी, संदीप कुमार के नेतृत्व में कोमल, परिणीता दीपिका, दृष्टि, राधा, रेखा, आरती, अंजलि प्रियांशु,ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया. मौके पर विभाकर नारायण पांडेय, प्रेम प्रकाश, घनश्याम ठाकुर, मणि शंकरसहित कई लोग मौजूद थे.

The post भगवान भास्कर की आरती के साथ मना चैत्र शुक्ल प्रतिपदा उत्सव appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

IPL 2026: Irfan Pathan makes big claim on uncapped MI pacer’s lethal slower ball

As Mumbai Indians (MI) gear up for IPL...

जल संरक्षण और स्वच्छता को लेकर लिया गया संकल्प

भास्कर न्यूज|लोहरदगा जल महोत्सव पखवाड़ा 8 मार्च से 22...
Join Us WhatsApp