बैंगलुरू में युवक गला दबाकर हत्या:मेहसी का रहने वाले युवक , तीन लोगों ने घटना को दिया अंजाम; एक आरोपी गिरफ्तार

Date:


मोतिहारी से नवंबर 2025 में बेंगलुरु कामाने गए एक युवकी की उसके ही तीन साथियों ने मिल कर हत्या कर दी। मृतक के पिता ने बताया कि बेटा वहां पर एक कोल्ड स्टोरेज में काम करता था और सभी एक ही कमरे में रहते थे। आगे उन्होने कहा कि सभी एक ही जगह काम भी करते थे। लेकिन सोमवार को उनके बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। जिसके बाद तीनों ने मिल कर बेटे का गला दबाकर हत्या कर दी। वहीं इस मामले में बेंगलुरु पुलिस ने नसरुल्ला नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। पूरा मामला मेहसी थाना क्षेत्र के उझिलपुर पंचायत के वार्ड नंबर 03 की है। नवंबर 2025 में गया था कमाने मृतक की पहचान उझिलपुर पंचायत के वार्ड नंबर 03, छोटा रामपुरवा निवासी 22 वर्षीय कुणाल कुमार के रूप में हुई है। पिता सीता राम राय ने बताया कि परिवार तंगी से जूझ रहा था । इसी वजह से बेटे को कमाने के लिए भेजा। उन्होंने कहा कि पिछले साल नवंबर में ही हमने गांव के ही अमीर अली से मुलाकात की। जिसके बाद उसने भरोसा दिया कि हम आपके बेटे की नौकरी लगवा देंगे। इसके बाद अमीर अली ने कुणाल को अपने भाई अदनान के पास बेंगलुरु भेज दिया था, जो वहां एसी बनाने का काम करने लगा। डॉक्यूमेंटस से हुई पहचान पिता ने कहा कि सब कुछ तो ठीक चल रहा था लेकिन किसी बात को लेकर उसकी उसके तीन साथियों से बहस हो गई, जिसके बाद उन्होंने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी हमें पुलिस ने मंगलवार को ही दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बेटे की शव की पहचान उसके पास मौजूद उसके डॉक्यूमेंटस से की। जिसके बाद गुरूवार की सुबह को पुलिस ने शव को घर पहुंचा दिया।
एक आरोपी गिरफ्तार सीता राम ने बताया कि पुलिस ने हमे बताया है कि इस मामले में नसरूल्लाह नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कल लिया है जबकि खुशनेसार अहमद और एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है। गुरुवार को गांव पहुंचा शव गुरुवार सुबह कुणाल का शव मेहसी के उझिलपुर स्थित छोटा रामपुरवा गांव पहुंचा, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। कुणाल अपने तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। पिता ने अमीर अली पर हत्या का आरोप लगाया है। अमीर अली और अदनान अली दोनों सिसवा थाना कल्याणपुर के निवासी बताए जाते हैं। अमीर अली के मेहसी में किसी चिमनी पर काम करने की बात भी सामने आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

आज मुख्यमंत्री देंगे 678 करोड़ की योजनाओं की सौगात

सिटी रिपोर्टर|औरंगाबाद समृद्धि यात्रा के चौथे चरण के तहत...

Seoul braces for the BTS Army as the world's biggest band returns

RM, Jin, Suga, J-Hope, Jimin, V and Jung Kook...

HUL, HDFC Bank and 4 Other Blue-chip Stocks That Hit 52-Week Lows Today

SYNOPSIS: Benchmark indices declined sharply amid global headwinds, with...
Join Us WhatsApp