गैस कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ डीएम ने की बैठक:बेगूसराय में कहा- आपूर्ति व्यवस्था को आसान बनाएं, दंडाधिकारियों जांच करें

Date:


डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रमुख गैस कंपनी IOCL, BPCL, HPCL के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में एलपीजी (LPG) की आपूर्ति को अधिक सुविधाजनक, पारदर्शी और सुचारु बनाना था। बैठक के दौरान डीएम ने जिले में गैस आपूर्ति व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा में पाया गया कि उपभोक्ताओं को बुकिंग के 5 से 6 दिनों के भीतर रिफिल सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। डीएम ने सभी दंडाधिकारियों को गैस एजेंसी की नियमित जांच करने का निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि उन्होंने चमथा एवं तेघड़ा स्थित गैस गोदामों का भौतिक निरीक्षण किया है। जहां गैस बुकिंग और आपूर्ति से संबंधित कोई समस्या नहीं पाई गई। गोदामों पर उपभोक्ताओं की अनावश्यक भीड़ भी नहीं देखी गई। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी वितरण केंद्रों एवं गोदामों पर सूचना प्रदर्शित किया जाए। बुकिंग के 4-5 दिनों के भीतर आपूर्ति हो जिसमें उपभोक्ताओं को अनावश्यक भीड़ न लगाने, गैस की बुकिंग ऑनलाइन माध्यम से करने और बुकिंग के 4-5 दिनों के भीतर आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने की जानकारी स्पष्ट रूप से अंकित हो। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि गैस की आपूर्ति केवल होम डिलीवरी के माध्यम से ही की जाए। गोदाम से किसी प्रकार का प्रत्यक्ष वितरण न हो। जिला नियंत्रण कक्ष में प्राप्त उपभोक्ता शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित गैस एजेंसी और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की ओर से उनका तुरंत और प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Mexican military says 11 killed in raid targeting Sinaloa cartel leader | Crime News

Omar Oswaldo Torres, the leader of the Los Mayos...

IPL 2026: Warning sounded for Vaibhav Sooryavanshi for second season blues | Cricket News – The Times of India

Rajasthan Royals' Vaibhav Sooryavanshi (PTI Photo) Former...

आज मुख्यमंत्री देंगे 678 करोड़ की योजनाओं की सौगात

सिटी रिपोर्टर|औरंगाबाद समृद्धि यात्रा के चौथे चरण के तहत...
Join Us WhatsApp