![]()
सिटी रिपोर्टर|औरंगाबाद समृद्धि यात्रा के चौथे चरण के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को औरंगाबाद पहुंचेंगे।, जहां वे जिले को 678 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और पूरे जिले में उत्साह का माहौल है। प्रशासनिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री 555.06 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास तथा 123 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इन योजनाओं में विभिन्न भवनों के निर्माण, आधारभूत संरचना विकास एवं अन्य जनकल्याणकारी परियोजनाएं शामिल हैं। उद्घाटन एवं शिलान्यास के अलावा मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे, अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे और जनसंवाद कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम को लेकर बारूण प्रखंड के सभी मुंशी बिगहा के पास भव्य सभास्थल और पंडाल का निर्माण किया गया है। विभिन्न विभागों के प्रदर्शनी स्टॉलों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जहां सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित की जाएगीमुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 1:00 बजे शहीद भगत सिंह स्टेडियम, बारूण स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद वार्ड संख्या-3 में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत पेयजल आपूर्ति से जुड़ी योजनाओं की प्रगति का निरीक्षण करेंगे। इस योजना के माध्यम से औरंगाबाद के 24,935 परिवारों के साथ-साथ डेहरी एवं सासाराम शहरों को पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जिला अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का प्रस्तुतीकरण एवं निरीक्षण भी करेंगे। इसके बाद वे मुंशी बिगहा, बारूण के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां दोपहर 1:30 बजे पहुंचकर रिमोट के माध्यम से कई योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्टॉलों का अवलोकन करने के साथ ही समीक्षा बैठक एवं जन संवाद कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री अपराह्न 3:15 बजे बारूण स्थित हेलीपैड से पटना के लिए प्रस्थान करेंगे और 3:50 बजे स्टेट हैंगर पटना पहुंचेंगे।
आज मुख्यमंत्री देंगे 678 करोड़ की योजनाओं की सौगात
Date:




