एमजीएम अस्पताल के चौथी मंजिल से कूदा मरीज, मौत:एचआईवी और टीबी से पीड़ित था मरीज, रात में भी दो सुसाइड का किया था प्रयास

Date:


जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में शुक्रवार तड़के एक मरीज ने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सुबह करीब 4 बजे हुई, जिसके बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। मृतक परसुडीह क्षेत्र का निवासी था। उसे 16 मार्च को अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार, मरीज एचआईवी और टीबी जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित था। उसका इलाज पहले सदर अस्पताल में चल रहा था और वह समय-समय पर एमजीएम अस्पताल में भी भर्ती होता रहा था। बताया गया कि घटना से पहले देर रात मरीज ने दो बार वार्ड से कूदने की कोशिश की थी। हालांकि, उसकी मां ने सतर्कता दिखाते हुए उसे रोक लिया था। तड़के करीब 4 बजे मां की आंख लग गई। इसी दौरान मरीज खिड़की पर चढ़ गया। मां के जागने और उसे रोकने के प्रयास के बावजूद वह नीचे कूद गया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Who are the Gulf’s military allies, and how are they helping in Iran war? | Drone Strikes News

Gulf countries are coming increasingly under attack from Iranian...

सिमडेगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: PLFI के 9 उग्रवादी गिरफ्तार, आगजनी कर मांगी थी लेवी

Simdega Crime News, सिमडेगा, (रविकांत साहू): सिमडेगा जिले के...

The last question: What exactly is MS Dhoni’s role at CSK in IPL 2026? | Cricket News

On Wednesday, there were no fans at CSK’s training...

BCB to Seek Government Clearance for Players

Early signs point to tension across borders shaping up...
Join Us WhatsApp