![]()
भदानीनगर | गायन महिला समिति के सौजन्य से मंगलवार को चैनगडा तुरी टोला की रहने वाली गरीब युवती रेखा कुमारी की शादी का आयोजन किया। शादी समारोह में पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव शामिल हुए। महिला समिति की ओर से युवती का विवाह पूरे विधिविधान शादी के रस्मों को कराया। जिसमें पूर्व कृषि मंत्री ने एक पिता की तरह हर नियम को निभाने का काम किया। महिला समिति के द्वारा युवती को शादी के लिए 41 हजार नगद, अलमीरा, सोफा, ड्रेसिंग टेबल, बक्सा सहित कई सामग्रियों का सहयोग किया। समिति के लोगों ने कहा कि उनका उद्देश्य गरीब-जरूरतमंद युवतियों को मदद करना। मौके पर नंदकिशोर गुप्ता, अमित सिंह, संतोष सिंह, अमित श्रीवास्तव, अनामिका श्रीवास्तव, कयूम अंसारी, विक्की खान, विनोद मुंडा, अनिल मुंडा, शिबू महतो, विशेश्वर मुंडा, सुभाष उरांव, मुकेश मुंडा, मो. अतुल,मो. कलाम अंसारी सहित अन्य मौजूद थे। पतरातू | रेलवे डीजल शेड स्टेडियम में खेले जा रहे 37 वें शमशेर जंग फुटबॉल टूर्नामेंट का मंगलवार को फाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें रामगढ़ और घाटो के बीच मैच खेला गया। मैच में रामगढ़ की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए घाटो की टीम को 2-1 से शिकस्त दी और विजेता शील्ड पर कब्जा जमा लिया। इससे पूर्व मैच के मुख्य अतिथि हाजीपुर जोन के सीएमपी केएन सिंह यादव और विशिष्ट अतिथि स्वर्गीय शमशेर जंग की बहन सरोज राजवाड़े, पुत्र गौरव जंग और कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, सचिव निशांत पटेल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और आसमान में गुब्बारा छोड़कर मैच का शुभारंभ कराया। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता दोनों टीमों के बीच ट्रॉफी का वितरण किया। मैच में रेफरी की भूमिका बीएन राय, छोटू दास, योगेश हेंब्रम, याकूब हुसैन ने निभाई। इस अवसर पर शशि भूषण सिंहा, आरपीएफ इंस्पेक्टर एक सिंह, एमएम अंसारी, मुक्तेश्वर ओहदार, एमपी मेहता, उमेश कुमार, पीके वर्मा, बिरसा उरांव, अजीत कुमार, विवेक कुमार, सनोज राय, सुनील सिंह, शंभू कुमार, रामकुमार, नितेश राय आदि कई मौजूद थे। रामगढ़ | बाजारटांड़ स्थित सिद्धो-कान्हों मैदान में आठ फरवरी को आयोजित सांसद सामूहिक विवाह उत्सव के दौरान उचक्कों द्वारा भीड़ में कई महिलाओं के सोने का चेन, कान की बाली व मोबाइल चुराए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में भाजपा महिला मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सरस्वती देवी ने रामगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की भाजपा नेत्री उषा पांडेय समारोह में शामिल होने आई थे। जिन्हें गेट में प्रवेश करने के दौरान भीड़ में शामिल असमाजिक तत्वों ने उनके गले के सोने का चेन खींच लिया। वहीं कई महिलाओं के सोने के चेन व कान की बाली भी उचक्कों द्वारा गायब किये जाने की बात उन्होंने कही। समारोह स्थल में एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाया गया था। सीसीटीवी लगे होने पर महिलाओं की दुर्दशा नहीं होती।
समारोह में उचक्कों ने महिलाओं के सोने के चेन उड़ाए
Date:




