![]()
कटिहार में कदवा थाना क्षेत्र के घुघरी पुल पर अज्ञात अपराधियों ने पति-पत्नी पर गोलीबारी की। इस घटना में बड़कू शर्मा और उनकी पत्नी काजल देवी घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कदवा पुलिस के एसआई रूपेश कुमार अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की सहायता से दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज ले जाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह पूर्व बड़कू शर्मा और काजल देवी को पंचायत में जुर्माना लगाया गया था, जिसके बाद से उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। धमकियों के कारण वे कटिहार में रह रहे थे। आज उन्हें मामले की पंचायत के लिए बुलाया गया था, जहां घुघरी पुल पर उन पर हमला किया गया। घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज में किया गया। बड़कू शर्मा को जांघ में एक गोली लगी है, जबकि काजल देवी को बाहों में गोली लगी है। दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। एसआई रूपेश कुमार ने बताया कि, घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल से पांच खोखे बरामद किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कदवा में दंपति पर फायरिंग:पति को पैर-पत्नि के हाथ में लगी गोली, पंचायत के लिए जाते समय हमला; हायर सेंटर रेफर
Date:




