Thursday, May 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

देवघर मंदिर में श्रद्धालुओं को धक्का देकर निकालते VIDEO:गोड्डा सांसद बोले- सनातन का मतलब झारखंड CM को क्या पता, VIP दर्शन बंद होना चाहिए


देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर का एक वीडियो सामने आने के बाद गोड्‌डा सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर तंज कसा है। निशिकांत दुबे ने अपने X हेंडेल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। वीडियो में दिख रहा है कि बाबा बैद्यनाथ पर अरघा से जलाभिषेक के लिए एक-एक श्रद्धालु आते हैं। सामने खड़ा एक पुलिसकर्मी सभी श्रद्धालुओं को तेजी से खींच कर आगे की ओर धक्का देता दिखता है। देखिए दो तस्वीरें ‘हर श्रद्धालु उचित और सम्मानजनक दर्शन का हकदार’
यह वीडियो निखिल सैनी ने अपने X हेंडेल पर डाली है। इसमें निखिल ने लिखा है कि हर श्रद्धालु उचित और सम्मानजनक दर्शन का हकदार है। भगवान के मंदिर में कुछ श्रद्धालुओं को वीआईपी की तरह क्यों माना जाता है, जबकि बाकी लोग इस तरह संघर्ष करते हैं? भारत के कई मंदिरों में सुचारू दर्शन के लिए सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं हैं। ऐसी व्यवस्थाएं पूरे देश में लागू की जानी चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वीआईपी दर्शन की संस्कृति को तुरंत समाप्त किया जाना चाहिए। आस्था सभी के लिए समान होनी चाहिए।
इसी वीडियो पर निशिकांत दुबे ने अपने X हेंडेल पर लिखा कि इस मंदिर के अध्यक्ष झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं। कांग्रेस उनकी सरकार को समर्थन कर रही है। 2019 से आज तक यानि 2026 तक इसकी एक भी बैठक नहीं हुई है। मैं खुद 2023 से झारखंड हाई कोर्ट में इसकी व्यवस्था, क्यू कॉम्प्लेक्स के लिए केस लड़ रहा हूं। सनातन का मतलब हेमंत सोरेन जी को क्या पता? मुख्यमंत्री का देवी देवताओं पर कटाक्ष करना अनुचित: रघुवर दास
इधर, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शुक्रवार को दुमका स्थित बासुकीनाथ धाम पहुंचे और बाबा फौजदारी की पूजा अर्चना की। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का पद एक संवैधानिक पद है और इस पद पर रहते हुए एक मुख्यमंत्री का देवी देवताओं पर कटाक्ष करना अनुचित है। उन्होंने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बजट सत्र में राज्य के विकास के बारे में सोचना चाहिए, जिससे बीते 6 वर्षों से इस शासन से त्रस्त राज्य की जनता का कुछ कल्याण हो सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles