Saturday, June 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

24 मार्च को दिल्ली में गूंजेगी गरीबों की आवाज़ : माकपा

24 मार्च को दिल्ली में गूंजेगी गरीबों की आवाज़ : माकपा

कोडरमा. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिवमंडल सदस्य संजय पासवान ने कहा है कि 24 मार्च को दिल्ली में गरीबों की आवाज गूंजेगी. संजय ने ईरान पर अमेरिकी-इजरायल हमले की निंदा करते हुए कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार का ईरान के साथ खड़ा न होना भारत की पारंपरिक गुटनिरपेक्षता की नीति को कमजोर करने के बराबर है. इसके कारण आज देश की जनता एलपीजी सिलेंडर के लाइन में लगी हुई है. मोदी सरकार ने अमेरिका के सामने आत्मसमर्पण करते हुए ट्रेड डील किया है. इस डील से भारत के फल, कपास, सोयाबीन, अनाज आदि पैदा करने वाले किसानों व दुग्ध उत्पादकों पर बुरा असर पड़ेगा. वीभी ग्रामजी योजना लाकर रोजगार गारंटी वाले कानून मनरेगा को खत्म कर दिया है. आसमान छूती महंगाई से लोग परेशान हैं. इन्हीं मुद्दों पर सीपीआई (एम) 24 मार्च को दिल्ली में रैली करने जा रही है, जिसके लिए झारखंड सहित पूरे देश में जनता के बीच व्यापक जन अभियान चलाया जा रहा है और मेहनतकश जनता से दिल्ली रैली में भाग लेने की अपील की जा रही है.

The post 24 मार्च को दिल्ली में गूंजेगी गरीबों की आवाज़ : माकपा appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles