मोतिहारी में बारात जा रही स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई:बेटे की शादी में शामिल होने जा रहे पिता समेत 3 की मौत, चालक लापता

Date:


मोतिहारी में मंगलवार रात सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना घोड़ासहन थाना क्षेत्र के ढाका-घोड़ासहन मुख्य पथ पर महादेवा के पास हुई। बारात में शामिल होने जा रही एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और वह करीब 20 मीटर दूर जा गिरा। हादसे में स्कॉर्पियो सवार तीनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के 55 वर्षीय विनोद प्रसाद, उनके चचेरे भाई अनिल प्रसाद(35) और उपमुखिया गजेंद्र दास(40) के रूप में हुई है। ये तीनों एक ही गांव के निवासी थे। बेटे के शादी में जा रहे थे विनोद प्रसाद विनोद प्रसाद के पुत्र की शादी पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के सिरहा गांव में घोड़ासहन के एक मैरेज हॉल में हो रही थी। ये तीनों राजेपुर से उसी बारात में शामिल होने के लिए अपनी स्कॉर्पियो से जा रहे थे। महादेवा के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित गाड़ी को साइड देने के प्रयास में स्कॉर्पियो चालक ने नियंत्रण खो दिया। इसके परिणामस्वरूप वाहन सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। उछलकर 20 मीटर दूर जा गिरी स्कॉर्पियो प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो पेड़ से टकराने के बाद हवा में उछलकर करीब 20 मीटर दूर जा गिरी। वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक का एयरबैग खुलने से उसकी जान बच गई, लेकिन वह घटना के बाद से लापता है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही घोड़ासहन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचित किया, जिन्होंने घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर शवों की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp