Saturday, May 9, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

हाईवा से बची तो पेड़ से टकराई एंबुलेंस:इलाज के लिए आ रही डेढ़ साल की बच्ची की मौत; गिरिडीह से कोडरमा आने के दौरान हादसा


गिरिडीह जिले के घोड़थम्बा से कोडरमा सदर अस्पताल आ रही एक एंबुलेंस हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना कोडरमा-जमुआ मुख्य मार्ग पर नवलशाही थाना क्षेत्र के पहाड़पुर के समीप हुई। एंबुलेंस में डेढ़ वर्षीय बच्ची आयुषी कुमारी को गंभीर हालत में इलाज के लिए लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही हादसे ने उसकी जान ले ली। मृतका आयुषी घोड़थम्बा के गुंडरी गांव निवासी विनोद पांडेय की भतीजी थी। एंबुलेंस में उसके साथ विनोद पांडेय, प्रमिला देवी और महेश पांडेय भी सवार थे। हाईवा के चकमा देने से अनियंत्रित हुई एंबुलेंस प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक हाईवा ने एंबुलेंस को अचानक चकमा दे दिया। चालक ने वाहन को बचाने की कोशिश की, लेकिन एंबुलेंस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। इलाज के दौरान बच्ची ने तोड़ा दम, अन्य घायल दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान आयुषी कुमारी ने दम तोड़ दिया। इस हादसे में एंबुलेंस चालक चंदन कुमार पांडेय (26), प्रमिला देवी (35), विनोद पांडेय और महेश पांडेय (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस जांच में जुटी, लोगों ने उठाई सुरक्षा की मांग घटना की सूचना मिलते ही नवलशाही थाना प्रभारी सुमन कुमार मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस को कब्जे में लेकर थाने ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर, स्थानीय लोगों ने बताया कि कोडरमा-जमुआ मुख्य मार्ग पर आए दिन इस तरह की दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles