Saturday, May 9, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

गयाजी के गांधी मैदान में 1000 लोगों ने पढ़ी नमाज:ईद पर अमन और भाईचारे का संदेश, गिले-शिकवे भूलकर गले मिले; शहर में कड़ी सुरक्षा


गयाजी शहर के गांधी मैदान में ईद पर सामूहिक नमाज अदा की गई। सुबह से ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। हर वर्ग और उम्र के लोग नए कपड़े पहनकर नमाज के लिए पहुंचे। यह आयोजन शहर में एकता और भाईचारे का प्रतीक बना। नमाज पढ़ने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। इस दौरान समाज में प्रेम और एकता का संदेश स्पष्ट रूप से देखने को मिला। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के चेहरों पर खुशी झलक रही थी। प्रेम और सद्भाव का त्योहार स्थानीय मोहम्मद बादशाह ने बताया कि रमजान के पूरे एक महीने रोजा रखने के बाद ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। यह दिन आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ रहने की प्रेरणा देता है। देश, राज्य और जिले में शांति, भाईचारा, खुशहाली के लिए दुआ मांगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि नमाज के दौरान कोई असुविधा न हो। पुलिस बल और स्वयंसेवकों की तैनाती से व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रही। लोगों ने भी अनुशासन बनाए रखते हुए नमाज अदा की। ईद का यह त्योहार न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज में एकता और आपसी सम्मान को मजबूत करने का अवसर भी प्रदान करता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles